Dhan Rate : 1509 के बाद बासमती धान के भाव में भी आई तेजी, खिले किसानों के चेहरे

Dhan Rate : 1509 के बाद बासमती धान के भाव में भी आई तेजी, खिले किसानों के चेहरे
X
बीते साल भाव इन दिनों 2500 रुपये क्विंटल से 3649 रुपये प्रति क्विंटल तक थे। इस साल भाव अब तक 2900 रुपये क्विंटल से लेकर 4 हजार क्विंटल तक रहे हैं।

उचाना ( जींद )

इस बार धान 1509 के बाद बासमती धान के भाव में भी तेजी आने से किसानों के चेहरे खिल गए है। बासमती धान की मंडी में अभी आवक शुरू हुई है। सीजन की शुरूआत में ही भाव बढ़ने लगे है। 27 अक्टूबर को एक दिन में रिकॉर्ड बासमति की 12 हजार क्विंटल से अधिक की खरीद प्राइवेट बोली पर हुई है। मार्केट कमेटी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 41789 क्विंटल बासमती की खरीद 27 अक्टूबर तक हुई है। बीते साल अब तक 12309 क्विंटल की खरीद हुई थी। बीते साल से 29480 क्विंटल अधिक खरीद अब तक हो चुकी है। बीते साल भाव इन दिनों 2500 रुपये क्विंटल से 3649 रुपये प्रति क्विंटल तक थे। इस साल भाव अब तक 2900 रुपये क्विंटल से लेकर 4 हजार क्विंटल तक रहे हैं।

1509 की आवक भी बढ़ी

उचाना मंडी में इस साल 1509 की आवक भी बीते साल की अपेक्षा अधिक हुई है। अब तक 79838 क्विंटल आवक हो चुकी है तो बीते साल अब तक 22875 क्विंटल आवक हुई थी। इस साल 56963 क्विंटल अधिक आवक 1509 धान कह हुई है। प्राइवेट परचेजरों को मानना है कि अब आने वाले दिनों में बासमती की आवक ज्यादा रहेगी। पीआर धान की अब तक सरकारी भाव में 83712 क्विंटल खरीद जा चुकी है। सभी तरह की धान की आवक अब तक 205409 क्विंटल हो चुकी है जबकि बीते साल अब तक 119816 क्विंटल हुई थी। इस साल 85593 क्विंटल अधिक धान मंडी आई है। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि किसी तरह की परेशानी धान 1509, पीआर धान, बासमती बेचने को लेकर किसानों को नहीं आने दी जा रही है। धान 1509, बासमती के भाव बीते साल से अधिक इन दिनों किसानों को मिल रहे हैं।

Tags

Next Story