मनोहर लाल से मिले पद्मश्री गूंगा पहलवान, सीएम बोले- खेल नीति के अनुसार सभी लाभ दिए जाएंगे

मनोहर लाल से मिले पद्मश्री गूंगा पहलवान, सीएम बोले- खेल नीति के अनुसार सभी लाभ दिए जाएंगे
X
बता दें कि हरियाणा के पहलवान वीरेंद्र सिंह यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से राज्य में उनके जैसे मूक बधिर पैरा खिलाड़ियों को समान अधिकार देने की मांग की थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर पद्मश्री वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश की खेल नीति और खेलों को बढ़ावा देने के संदर्भ में चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गूंगा पहलवान को आश्वासन दिया कि राज्य की खेल नीति के नियमानुसार वे जिस नौकरी और लाभ के लिए पात्र होंगे, वे उन्हें अवश्य मिलेंगे।

मुख्यमंत्री के आश्वासन पर वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। बता दें कि इस साल पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे गए खिलाड़ियों में शामिल हरियाणा के पहलवान वीरेंद्र सिंह यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से राज्य में उनके जैसे मूक बधिर पैरा खिलाड़ियों को समान अधिकार देने की मांग की थी। हरियाणा के झज्जर जिले के गांव ससरोली में जन्मे वीरेंद्र सिंह बोल और सुन नहीं सकते। बुधवार को वे पदकों के साथ दिल्ली में हरियाणा भवन के बाहर फुटपाथ पर धरने पर बैठ गए थे। वीरेंद्र सिंह को मंगलवार को पद्मश्री पुरस्कार मिला था।

धरने पर बैठने के बाद बुधवार रात को वीरेंद्र सिंह ने ट‍्वीट किया था कि हरियाणा सरकार के डायरेक्ट स्पोर्ट्स एंड युथ अफेयर्स पंकज नैन का उनके पास फोन आया है, उनकी बात मुख्यमंत्री से हुई है और उनको कल चंडीगढ़ बुलाया है, अगर वो समान अधिकार की बात करते हैं तो मैं बात करूंगा नहीं तो कल चंडीगढ़ सीम हॉउस के बाहर प्रदर्शन जारी रहेगा। जिसके बाद वीरेंद्र सिंह वीरवार को चंडीगढ़ में सीएम से मिले।


Tags

Next Story