राजबाला ने किया देश का नाम राेशन, भगवान हनुमान पर बनाई पेंटिंग ने जीता अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

हरिभूमि न्यूज. फतेहाबाद
जिले के गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी राजबाला सहदेव ने स्टार ग्लोबल, दुबई द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय पेन्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करके बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 'संकट मोचन' विषय पर आधारित इस आनलाइन प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के कलाकारों ने भाग लिया।
राजबाला द्वारा बनाई गई पेन्टिंग ने सभी देशों के कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर भारत ही नहीं फतेहाबाद जिले का भी नाम रोशन किया है। कलाकार राजबाला ने संकट मोचन हनुमान का जो चित्र बनाया, वे अद्भूत चित्र है। इस चित्र में कलाकार ने आकर्षक देवत्व का रूप चित्रित करके सबको अचंभित कर दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल को इस चित्र ने इतना प्रभावित किया तो प्रतिभागी 200 कलाकारों में से राजबाला के चित्र को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।
निर्णायक मंडल में पद्मश्री विजय शर्मा, कलाकार नवल किशोर, कवि विजय धोरे, रेखा गुप्ता एवं पत्रकार अश्वनी कुमार शामिल रहे। राजबाला के पति सहदेव सिंह ने बताया कि राजबाला ने हिसार के एफसी कॉलज से ललित कला में स्नातक की तथा वह घर पर रहकर भी पेन्टिंग का अभ्यास करती रहती है। राजबाला द्वारा जल्द ही दिल्ली में एक पेन्टिंग प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
राजबाला द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाया गया चित्र।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS