Panchkula : पिंजौर में पहाड़ का मलबा गिरने से 3 की मौत

Panchkula : पिंजौर में पहाड़ का मलबा गिरने से 3 की मौत
X
पिंजौर में लगातार बारिश औऱ पानी आने के कारण पहाड़ का मलबा एक मकान पर जा गिरा, जिसमें तीन की मौत हो गई है। इनमें पिंजौर का रहने वाला 20 साल का आकाश औऱ उसकी छोटी बहन पांच साल की प्रिया व सात वर्षीय भांजा कार्तिक शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मलबे को हटाने का कार्य किया।

Panchkula : पिंजौर में लगातार बारिश औऱ पानी आने के कारण पहाड़ का मलबा एक मकान पर जा गिरा, जिसमें तीन की मौत हो गई है। इनमें पिंजौर का रहने वाला 20 साल का आकाश औऱ उसकी छोटी बहन पांच साल की प्रिया व सात वर्षीय भांजा कार्तिक शामिल है। घटनाक्रम के दौरान वह घर में खाना खा रहे थे। उनके साथ महिला धनवंती भी बैठी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मलबे से उन्हें निकालने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि इनका घर पहाड़ की तलहटी में बना हुआ है। घटनाक्रम सुबह लगभग साढ़े नौ बजे का है, भारी बारिश (Rain) के कारण पहाड़ का मलबा खिसक गया और वो मकान पर आ गिरा। उस वक्त आकाश, छोटी बहन प्रिया और भांजा कार्तिक खाना खा रहे थे। इस दौरान धनवंती जान बचाकर बाहर की ओऱ दौड़कर निकल आई, लेकिन आकाश, कार्तिक और प्रिया मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया, सभी ने भागदौड़ की व मलबे को हटाना शुरू किया। इस दौरान आकाश और कार्तिक का शव मलबे से निकाला गया था। प्रिया को ढूंढ़ने में लोग लगे हुए हैं।

हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम के नाम पर फायर ब्रिगेड के तीन और पुलिस के दो कर्मचारी पहुंचे। जिनके पास में खास उपकरण नहीं थे, जिससे राहत कार्य में तेजी लाई जा सके। यहां के रहने वाले हवा सिंह, अंकुर, शीला और कुलदीप ने बाकी लोगों के साथ मिलकर मलबे को हटाया। अहम बात यह है कि हादसे के लगभग छह घंटे बाद भी एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची सकी।

अंबाला चंडीगढ़ औऱ शिमला हाइवे बंद

हरियाणा में भारी बारिश औऱ मानसून के लगातार सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने शाम के बुलेटिन में भी 6 जिलों को लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खास बात यह है कि हिमाचल शिमला की ओऱ जाने वाला हाइवे कई स्थानों पर क्षतग्रिस्त हो जाने, बद्दी को जोड़ने वाले पुल का कुछ हिस्सा गिर जाने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। इसी तरह से चंडीगढ़ दिल्ली हाईवे पर व्यवधान पैदा हो गया है, रास्ते पर जलभराव के कारण इसे बंद कर दिया गया है।

पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में रेड अलर्ट जारी

पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल को ऑरेंज अलर्ट पर रखा हुआ है। जिलों में 115.6 से 204.0 टट बारिश होने की आशंका जताई है। हरियाणा में लगातार बारिश के कारण करनाल में यमुना नदी ओवरफ्लो हो गई है। यमुना का पानी दर्जनभर गांवों में घुस गया है। उधर, पंचकूला बरवाला वाले हाइवे पर भी रास्ता बंद कर दिया गया है, जलभराव के कारण हालात खराब हैं, जिस कारण से जनजीवन अस्त व्यवस्त हो गया है। हरियाणा के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण घग्गर नदी खतरे के निशान पर है और इसे देखते हुए घग्गर नदी के साथ लगते इलाकों को खाली करवाया जा चुका है। मारकंडा नदी का भी यही हाल है। मारकंडा में वर्ष 1978 में 256.4 मीटर पानी रिकॉर्ड किया गया था, जबकि इस समय 255 मीटर पर चल रहा है। बारिश से हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर 2 लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया है। सोम नदी का जलस्तर 14,200 क्यूसेक के पार है।

यह भी पढ़ें - Narnaul : 2 हजार रुपए रिश्वत लेता एसआई काबू, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पकड़ा रंगे हाथ




Tags

Next Story