Panchkula : हुक्का बारों पर छापेमारी, 4 युवा गिरफ्तार, स्टेट ड्रग कंट्रोलर की कार्रवाई

Panchkula : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशों पर विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। हर्बल हुक्का बार के नाम पर निकोटीन और कई तरह के प्रतिबंधित तंबाकू का इस्तेमाल किया जा रहा था। अब से पहले भी पुलिस ने समय-समय पर इस तरह के बार पर छापेमारी कर कई गिरफ्तारी की थी, लेकिन बाद में चोरी छिपे इन्हें दोबारा चला लिया जाता है। स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने मंत्री के निर्देशों पर विभिन्न जिलों में कार्रवाई की मुहिम को तेज किया।
बीती रात हुक्का बारों में छापामार कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर हर्बल हुक्का के नाम पर निकोटिन (nicotine) पिलाए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस छापामारी के दौरान कई बार संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वहीं, पंचकूला सेक्टर 5 थाना पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गृहमंत्री का कहना है कि इस मामले में भी पूरी जांच पड़ताल कराई जाएगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसमें हुक्का बार में युवाओं को निकोटीन परोसने की बात थी।
यह भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने डीए में की बढ़ोतरी
गृहमंत्री अनिल विज ने स्वयं स्टेट ड्रग कंट्रोलर और पुलिस के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को इसमें शामिल किया था। इसके बाद टीमों ने छापामारी की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान हुक्का बार चलाने वालों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छापे के दौरान कई प्रतिबंधित तंबाकू और उत्पाद जब्त कर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। छापामारी में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग के साथ-साथ ड्रग कंट्रोलर विभाग के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया, जिसमें 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में रितिक, नरेश, आकाश व एक अन्य शामिल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS