पंचकूला : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ''75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान'' के समापन पर करवाया गया 13 चक्र सूर्य नमस्कार

पंचकूला। आजादी के अमृत के महोत्सव के तहत ''75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान'' के समापन पर आयुष विभाग, पंचकूला द्वारा खेल विभाग के सहयोग से ताउ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3 में योग शिविर लगाया गया, जिसमें आयुष विभाग की योग विशेषज्ञ रितू मित्तल द्वारा 13 चक्र सूर्य नमस्कार करवाया गया।
इस शिविर में लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर में डाॅ. दिलीप कुमार मिश्रा जिला आयुर्वेद अधिकारी पंचकूला, नीलकमल, कोच, खेल विभाग, पंचकूला, रामेश्वर, सदस्य, आरोग्य भारती, योग प्रशक्षिक अंजली व योग प्रशक्षिक सचिन भी शामिल थे।
प्रतिभागियों को इस अभियान में जानकारी प्रदान की गई कि सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है। यह अकेला अभ्यास ही हमारे सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम करा देता है। इसके दैनिक अभ्यास से शरीर निरोगी, स्वस्थ्य चेहरा ओजपूर्ण हो जाता है। जो लोग नियमित रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते हैं, वे हमेशा रोगों से सुरक्षित रहते हैं। प्रतिभागियों ने संबंधित जानकारी को ध्यान से सुना व उनके द्वारा सराहना की गई।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ''75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान'' जो 11 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक मनाया गया। इसमें जिला स्कूलों, खण्ड व व्यायामशाला में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिलाेके सभी विभागों जैसे आयुष विभाग, शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लिया गया। आयुष विभाग जिला, पंचकूला द्वारा ''75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान'' का आयोजन डाॅ. दिलीप कुमार मिश्रा जिला आयुर्वेद अधिकारी पंचकूला की अध्यक्षता में किया गया। इस अभियान के दौरान कुल 11 गांव में योग विशेषज्ञों, योग प्रशक्षिक, योग सहायकों द्वारा लगभग 1275 प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया और ई-लिंक द्वारा पंजीकरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त जिला पंचकूला के सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों में भी सूर्य नमस्कार के योग शिविर लगाए गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS