पंचकूला : सोसाइटी की 8वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, परिवार में मसरा मातम

पंचकूला : जिले में एक महिला ने एक सोसाइटी की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। नीचे गिरने के साथ ही महिला का सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक महिला की पहचान रीटा सिंगला निवासी सेक्टर-24 के रूप में हुई है। उसने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों को लेकर कहा जा रहा है कि वह मानसिक रोगी थी, उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस की छानबीन जारी है।
गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे महिला रीटा सिंगला घर में खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकल गई। उनके परिजन घर पर ही थे। इसके बाद, महिला सोसायटी की आठवीं पर पहुंची पहुंची और वहां से कूद गई। आवाज सुनने के तुरंत बाद में सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे। महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी। महिला के परिजन मौके पर पहुंचे, तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाते ही चंडी मंदिर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS