Panipat : पुत्र प्राप्ति का झांसा दे तांत्रिक ने विवाहिता से किया रेप

पानीपत। पानीपत के एक निकटवर्ती गांव में तांत्रिक ने विवाहिता को चाकू से हत्या करने का भय दिखा कर उसे साथ दुष्कर्म (Misdeed) किया और फरार हो गया। वहीं थाना किला पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ केस (case) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला व उसके पति की इच्छा थी कि उनके एक पुत्र हो, इस इच्छा की पूर्ति के लिए महिला व उसका पति, तांत्रिक के पास गए, इसके बाद तांत्रिक उनके घर आने जाने लगा।
वहीं घर पर पति के न होने का फायदा उठा कर तांत्रिक ने महिला को बहलाया फुसलाया और उसे चाकू से हत्या का भय दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। तांत्रिक ने महिला को दुष्कर्म के संबंध में किसी को भी जानकारी देने हत्या की धमकी दी और फरार हो गया। इधर, महिला ने घर आने पर पति को इस घटना की जानकारी दी।
पति की सूचना पर पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवाई और उसके बयान दर्ज किए, पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपित तांत्रिक फरार है जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS