Paralympics Tokyo 2020 : कांस्य पदक विजेता सिंहराज अधाना को 2.5 करोड़ रुपये और नौकरी देगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ( Cm Manohar Lal ) ने टोक्यो में चल रहे पैरालम्पिक ( Tokyo Paralympics ) खेलों में निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतने पर सिंहराज अधाना को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उन्हें 2.5 करोड़ रुपये पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टोक्यो पैरालम्पिक में पी1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतना सिंहराज अधाना के दृढ़संकल्प का परिणाम है। उन्होंने हरियाणा वासियों के साथ-साथ पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार अपनी खेल नीति के अनुसार पैरालंपिक खिलाडियों को भी सामान्य खिलाड़ियों की तरह समान पुरस्कार, सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाएं दे रही है। उन्होंने सिंहराज अधाना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।
निशानेबाजी में भारतीय शूटर सिंहराज अधाना (Singhraj Adhana) ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में देश को कांस्य पदक (Bronze Medal) दिलाया है। दरअसल अधाना 216.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जबकि दो चीनी खिलाड़ियों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं फाइनल में पहुंचने वाले एक अन्य भारतीय शूटर मनीष नरवाल को सांतवां स्थान मिला। बता दें कि सिंहराज अधाना ने फाइनल मुकाबले में अन्य दो भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन किया। सिंहराज को 99.6 अंक हासिल करते हुए पहले 10 शॉट्स के दौरान शीर्ष 3 में रखा गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS