फांसी के सजायाफ्ता प्रदीप व सागर पर जेल में रहेगा कड़ा पहरा, बच्ची की हत्या कर शव के साथ किया था रेप

फांसी के सजायाफ्ता प्रदीप व सागर पर जेल में रहेगा कड़ा पहरा, बच्ची की हत्या कर शव के साथ किया था रेप
X
पानीपत के गांव उरलाना कलां में बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर, शव के साथ दुष्कर्म करने के दोषियों फांसी सजायाफ्ता प्रदीप व सागर पानीपत की जेल में बंद है। दोनों फांसी की सजा मिलने के बाद से गुमशुम से है।

पानीपत। पानीपत के गांव उरलाना कलां में बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर, शव के साथ दुष्कर्म करने के दोषियों फांसी सजायाफ्ता प्रदीप व सागर पानीपत की जेल में बंद है। दोनों फांसी की सजा मिलने के बाद से गुमशुम से है। दोनों ने शुक्रवार की रात को खाना नहीं खाया। इसके बाद पानीपत जेल प्रशासन ने प्रदीप व सागर की डॉक्टर से काउंसलिंग करवाई। काउंसलिंग के बाद दोनों कुछ हद तक सामान्य हुए। वहीं जेल प्रशासन ने प्रदीप व सागर को अलग बैरग में नहीं रखा, बल्कि सजायाफ्ता कैदियों के साथ रखा है, ताकि दोनों फांसी की सजा से हो रही मानसिक परेशानी से उभर सके।

वहीं जेल प्रशासन फांसी के सजायाफ्ता प्रदीप व सागर की हर समय निगरानी कराने का फैसला लिया है। प्रदीप व सागर पर जेल के नंबरदार व निगरान निगाहें रहेगी, उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। गौरतलब है कि जेल में अच्छा आचरण करने वाले व शिक्षित सजायाफ्ता कैदियों को जेल प्रशासन नंबरदार व निगरान की जिम्मेदारी सौंपता है। जेल में हो रही गतिविधियों की नंबरदार व निगरान जेल प्रशासन को प्रतिदिन जानकारी देता है।

यह है मामला

पानीपत के गांव उरलाना कलां निवासी प्रदीप व सागर ने 13 जनवरी सन 2018 को 12 साल की बच्ची का अपहरण किया और उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपितों ने बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म किया और फिर शव को तालाब के किनारे फेंक दिया था। वहीं थाना मतलौडा में प्रदीप व सागर पर अपहरण, हत्या, छह पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। वहीं आरोपितों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इधर, अतिरिक्त एवं सत्र न्यायधीश ( पानीपत फास्ट ट्रेक कोर्ट) सुमित गर्ग ने साक्ष्यों के आधार पर प्रदीप व सागर को फांसी की सजा सुनाई है।

Tags

Next Story