Mosam Ki Jankari : हरियाणा में आज और कल रहेंगे आंशिक बादल, चलेगी हवा

हरिभूमि न्यूज : नारनौल
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा राज्य में 28 फरवरी व एक मार्च को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान आंशिक बादलबाई रहने व बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। परंतु दो मार्च से पांच मार्च के बीच मौसम आमतौर पर खुश्क रहने, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमन में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
कृषि एवं मौसम अधिकारी डा. एमएल खिचड़ ने बताया कि मौसम परिवर्तनशील, बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए फसलों विशेषकर गेहूं में अगले दो-तीन दिन सिंचाई रोक ले। परंतु दो मार्च के बाद सभी फसलों, सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार सिंचाई कर लें। उन्होंने बताया कि अनुकूल मौसम बने रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुए गेहंू,चने व सरसों की फसलों व सब्जियों में कीटों व रोगों की निगरानी करते रहें। यदि फसल में एफिड या अन्य कीट व रोग का प्रकोप दिखाई दे तो नजदीक के कृषि अधिकारी से सलाह अनुसार स्प्रे मौसम साफ हो जाने पर करें। उन्होंने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सरसों में सफेद रतुआ बीमारी बढ़ने की संभावना है। इस रोग के उपचार के लिए मौसम साफ होने पर 600 ग्राम मेंकोजैब (डाइथेन या इंडोफिल एम-45) को 250 से 300 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS