यहां प्राइवेट बस चालकाें की मनमानी, यात्रियों को हो रही परेशानी

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र
प्राइवेट बस चालकाें की मनमानी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी प्राइवेट बस चालकों द्वारा यात्रियों से अधिक पैसे वसूलने का मामला सामना आता है तो कभी सवारियों को बीच में ही छोड़ने का मामला सामने आ ता है। ऐसे ही एक मामले में यात्री पुनीत, रामेश्वर व अविनाश ने बताया कि प्राइवेट चालकों की मनमानी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने बताया कि प्राइवेट बस चालक बसों के आगे कैथल का बोर्ड लगाकर कैथल की सवारियां बैठा तो लेते है लेकिन सवारियों को पूंडरी छोड़ देते है। जिस कारण सवारियों को अन्य साधनों द्वारा कैथल जाना पड़ता है। इतना ही नही इन बसों के कंडक्टरों द्वारा किराया भी कैथल तक का लिया जाता है। ऐसे में जहां यात्रियों समय भी व्यय हो रहा है वही पैसे भी अधिक देने पड़ रहे है। ये बस चालक नये बस अड्डा परिसर से तो पूंडरी तक का बोर्ड लगाकर चलते है लेकिन बस अड्डे से बाहर निकलते ही बोर्ड को बदलकर कैथल का बोर्ड लगाकर रास्ते से सवारियों को बैठाते है।
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के कुरुक्षेत्र डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि इन प्राइवेट बसों का परमिट कुरुक्षेत्र से पूंडरी तक का है लेकिन यह प्राइवेट बसों वाले गाड़ी पर कैथल का बोर्ड लगा कर चलते हैं। रोडवेज के कर्मचारियों द्वारा रोकने टोकने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं और यात्रियों को परेशान करते हैं। कुरुक्षेत्र से कैथल की सवारी बिठाकर पूंडरी छोड़ देते हैं आगे यात्री परेशान होते हैं। उन्होंने कहा कि आरटीओ को ऐसे बस चालकों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS