आदेश : नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ के टॉयलेट अब मरीज और उनके परिजन करेंगे इस्तेमाल

आदेश : नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ के टॉयलेट अब मरीज और उनके परिजन करेंगे इस्तेमाल
X
डीसी डीसी अशोक कुमार गर्ग के अचानक अस्पताल पहुंचते ही स्टाफ में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) का औचक निरीक्षण करते हुए आदेश दिए कि डॉक्टरों और स्टाफ के लिए बनाए गए टॉयलेट मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे। सुबह डीसी के अचानक अस्पताल पहुंचते ही स्टाफ में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

डीसी ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने ब्लड बैंक का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर डीसी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाए। डॉक्टरों और स्टाफ के लिए इस्तेमाल होने वाले टॉयलेट आम नागरिकों के लिए भी खुले रहने चाहिए। डीसी ने अस्पताल में करीब 1 घंटे का समय बिताते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते डीसी।


Tags

Next Story