New Year- 2021 : यमुनानगर वासियों को कई बड़ी परियोजनाएं शुरू होने की उम्मीद

New Year- 2021 : यमुनानगर वासियों को कई बड़ी परियोजनाएं शुरू होने की उम्मीद
X
यमुनानदी के नगली घाट पर दो राज्यों (यूपी-हरियाणा) को जोड़ने वाले पुल की सौगात मिल सकती है। वहीं, जिले में रादौर-जठलाना मार्ग समेत दर्जन भर मार्गों के नवीनीकरण समेत अन्य कई योजनाओं की सौगात मिल सकती है।

भगवान सिंह राणा : .यमुनानगर

नव वर्ष 2021 के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसका शुभारंभ होने का जिलेवासी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि इस वर्ष जिले में कई बड़ी परियोजनाएं शुरू होने की उम्मीद है। नव वर्ष में जहां यमुनानदी के नगली घाट पर दो राज्यों (यूपी-हरियाणा) को जोड़ने वाले पुल की सौगात मिल सकती है। वहीं, जिले में रादौर-जठलाना मार्ग समेत दर्जन भर मार्गों के नवीनीकरण समेत अन्य कई योजनाओं की सौगात मिल सकती है।

लंबे अर्से से जिले के जठलाना ऐरिया में यमुनानदी के नगली घाट पर यूपी व हरियाणा को जोड़ने वाले करीब एक किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण किए जाने की मांग होती रही है। जिसका करीब एक साल से निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उम्मीद है कि इस पुल का निर्माण कार्य वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। पुल के निर्माण कार्य पर करीब 104 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है।

पुल के शुभारंभ होने से दो राज्यों के लोगों को मिलेगा लाभ

यमुना नदी पर नगली घाट पर बन रहे पुल के शुरु होने पर जठलाना क्षेत्र में यूपी व हरियाणा की सीमा में स्थित दोनों राज्यों के सैंकड़ो किसानों की हजारों एकड़ कृषि भूमि में आवागमन के लिए दोनों राज्यों के किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं, यूपी की ओर से दिल्ली, कुरुक्षेत्र, हिसार व पंजाब की ओर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इस पुल से आवागमन करने से दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए घंटो का सफर अब चंद मिनटों में पूरा हो सकेगा।

नए सेक्टरों के निर्माण की है उम्मीद

ट्विन सिटी में वर्ष 2031 तक कुल 39 सेक्टर बनने हैं। यह सफर लंबा है। लेकिन इस साल में लोगों को कई नए सेक्टरों का तोहफा मिलने की उम्मीद है। सेक्टरों के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। उम्मीद की जा रही है कि नए सेक्टरों में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

ट्रांसपोर्ट नगर भी बनने की बढ़ी उम्मीद

जिले में इस वर्ष ट्रांसपोर्ट नगर भी बनाए जानेे की उम्मीद है। फिलहाल जिले में कोई ट्रांसपोर्ट नगर नहीं होने से सभी ट्रक सहारनपुर मार्ग, नेशनल-हाईवे व जगाधरी के मिल्ट्री ग्राऊंड में खडे़ होते हैं। ट्रांसपोर्ट से जुडे़ लोग प्रशासन और सरकार की तरफ आशा भरी नजर लगाए बैठे हैं।

ट्विन सिटी में बनेगा पार्किंग स्थल

ट्विन सिटी यमुनानगर-जगाधरी में वाहनों के लिए कोई पार्किंग स्थल नहीं है। जिसकी वजह से शहर में आए दिन जाम लगता है। जिससे लोग परेशान हैं। मेयर मदन चौहान ने ट्विन सिटी में पार्किंग स्थल बनाए जाने का आश्वासन दिया है। पार्किंग स्थल बनने से जिलेवासियों को शहर में जाम की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा रादौर क्षेत्र के गांव नाचरौन और प्रतापनगर में आईटीआई का शुभारंभ होने की संभावना है।

Tags

Next Story