पेयजल समस्या से खफा लोगों ने जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

हरिभूमि न्यूज. जींद
नरवाना में पेय जल की समस्या से खफा लोगों ने बुधवार दोपहर को जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। पेय जल की सप्लाई नहीं हो रही है। जिसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिला चुका है, बावजूद इसके पेय जल समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जाम की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन लोग कार्यकारी अभियंता को मौके पर बुला समस्या के समाधान की मांग पर अडे हुए है। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
बीरबल नगर के लोगों का बुधवार दोपहर को उस समय धैर्य जवाब दे गया, जब पेय जल की सप्लाई शुरू नहीं हुई। खफा लोग जींद-पटियाला नैशनल हाईवे पर आ गए और सडक पर बैठ कर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि पेय जल की समस्या काफी समय से बनी हुई है। गर्मी का मौसम होने के कारण यह समस्या और ज्यादा गंभीर हो गई है। सोमवार को पेय जल की समस्या को लेकर जन स्वास्थय विभाग के अधिकारियों से मिला गया था लेकिन पेय जल की समस्या का समाधान नहीं किया गया।
जाम लगने की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस तथा जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रदीप लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिजली के कट लगने के कारण समय पर पेय जल सप्लाई नहीं हो पा रही है। जिस पर लोगों ने दो टूक कहा कि कार्यकारी अभियंता लोगों के बीच आए और उनकी पेय जल समस्या का समाधान करें। जाम के दौरान लोगों ने जन स्वास्थय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजीं की। जाम के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगी हुई है।
जाम लगाए लोगों को समझाते एसडीओ प्रदीप व पुलिसकर्मी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS