जो लोग अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहते हैं, वे यह वेबिनार अटेंड करें, मिलेंगी जरूरी जानकारियां

जो लोग अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहते हैं, वे यह वेबिनार अटेंड करें, मिलेंगी जरूरी जानकारियां
X
इस जागरूकता सेमिनार को तीन जुलाई काे आयोजित किया गया है। इसका का टाॅपिक Jat Mela London 2021. Education and immigration webinar by world wide experts है।

शिक्षा और नौकरी के लिए विदेश जाने वालों को जागरूक करने के लिए डीघल गांव के रोहित जो लंदन में रहते हैं उन्होंने यह एक अच्छा प्रयास किया है। जो लोग अपने बच्चों को बाहर भेजना चाहते हैं और सही राय जानना चाहते हैं वह इस वेबिनार को अटेंड करें। जाट समाज यूके ने इस जागरूकता वेबिनार को तीन जुलाई काे आयोजित किया जाएगा। इसका टाॅपिक Jat Mela London 2021. Education and immigration webinar by world wide experts है।

पिछले दिनों महक सिंह ने कहा था कि हमें एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपने बच्चों को बाहर अच्छे देशों की तरफ भेजना चाहिए इसके बीच में सबसे बड़ी दिक्कत आती है खराब बिचौलियों की जो पैसे और समय दोनों खराब करते हैं। इसी को देखते हुए यह अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया है। जिससे लाेगों को सही जानकारी मिल सके।

बता दें कि हर वर्ष उच्च शिक्षा के लिए के लिए विदेश जाने के लिए भारतीय छात्रों की काफी संख्या है। विदेशी शिक्षा हासिल करने के मामले में भारतीयों की पहली पसंद अमेरिका, कनाडा और यूके जैसे देश हैं।

सेमिनार का यह टाइम

Time: july 3, 2021 02:00 PM London

Join Zoom Meeting

https://us02web.zoom.us/j/8244727520?

pwd=MzRzMUcvR2thbGY1YkhPKzFXWTIwUT09

Meeting ID: 824 472 7520

Passcode: 03072021

Tags

Next Story