कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे, नाइजीरियन युवक सहित दो गिरफ्तार

हरिभूमि न्यूज. जींद
एसआइटी ने डालर भेजने का झांसा देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में एक नाइजीरियाइ युवक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित कस्टम अधिकारी बन लोगों को ठगते थे। नाइजीरियाइ विदेशी बिजनेस वीजा पर भारत आया थे और दिल्ली में रहकर अपराध करते थे। आरोपितों की पहचान आलिया गवा डेल्टा स्टेट नाइजीरिया निवासी एवेरे चुकवुका व मिजोरम के आइजोल निवासी युवती के वनलहर के रूप में हुई।
दोनों आरोपित नई दिल्ली के अमनपुरी में रहते थे। नाइजीरियाइ उत्तरप्रदेश के हथरस निवासी श्याम चौधरी के साथ मिलकर ठग गिरोह बनाए हुए थे। वे फेसबुक के माध्यम से अपना शिकार चुनते थे। टारगेट सेट करने के बाद उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। शिकार से पहले कुछ दिन तक फेसबुक पर चैट की जाती और फिर विभिन्न इंटरनेशनल कॉलिंग एप व वेबसाइट से बात करते थे। जब उन्हें लगता कि शिकार पूरी तरह उनसे जुड़ चुका है तो उसे कोई सस्ता उपहार भेजते थे। विश्वास जीतने के बाद वह शिकार से कहते कि उन्होंने उसके लिए एक महंगा गिफ्ट गिफ्ट भेजा है। ऐसे ही घटना अर्बन एस्टेट जींद निवासी अजय के साथ हुई। जहां पर आरोपितों ने पहले फेसबुक पर अमेरिकी महिला बनाकर दोस्ती कर ली। इसके बाद फेसबुक पर ही बातचीत करनी शुरू कर दी। इसके बाद 60 हजार अमेरिकी डॉलर भेजने का झांसा दिया।
इसके बाद आरोपितों ने कस्टम अधिकारी बनकर अजय को मुकदमें में फंसाने का डर दिखाया और 35 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में पुलिस ने उत्तरप्रदेश के हथरस निवासी श्याम चौधरी को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो एवेरे चुकवुका व मिजोरम के आइजोल निवासी युवती केण् वनलहर का नाम सामने आया था। पुलिस ने नई दिल्ली में दबिश देकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। शहर थाना प्रभारी डा. सुनील कुमार ने बताया कि आरोपितों से देकर ठगी करने वाले दो नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ करने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS