Murder : Ambala में तालाब के विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Murder : Ambala में तालाब के विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
X
हत्या का आरोप उस पक्ष पर लगा है जिसके दो लोग मंगलवार को हुई गोलीबारी में घायल हो गए थे। ये दोनों घायल अभी पीजीआई में भर्ती है।

अम्बाला। छावनी के गांव फुलेलमाजरा में तालाब(pond) के झगड़े को लेकर एक व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या (killing) कर दी गई। हत्या का आरोप उस पक्ष पर लगा है जिसके दो लोग मंगलवार को हुई गोलीबारी में घायल हो गए थे। ये दोनों घायल अभी पीजीआई में भर्ती है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अमरजीत के बेटे ने बताया कि गांव के ही सन्नी,मंगा व कुछ अन्य की तालाब के विवाद को लेकर उनसे रंजिश है। इसको लेकर कल भी उनके घर पर हमला हुआ था। इसके बाद दूसरे पक्ष पर भी गोलीबारी हुई थी जिसमें संदीप व रामनाथ नाम के दो युवक घायल हो गए थे। बुधवार सुबह गांव मंगलई के पास खेतों में अमरजीत सिंह के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। हत्याकांड की खबर मिलने पर अमरजीत के परिजन शव को लेकर छावनी के सिविल अस्पताल पहुंचे। वहीं मृतक के परिजनों ने गांव के तालाब के विवाद को हत्याकांड की वजह बताई है। वहीं घटना के बारे में जानकारी देते हुए साहा थाना एसएचओ चंद्रमोहन ने कहा कि गांव में कल भी झगड़ा हुआ था। जिसमे दोनों पक्षों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।

Tags

Next Story