जींद : मोर्निंग वॉक पर निकला व्यक्ति रानी तालाब में गिरा, डूबने से मौत

हरिभूमि न्यूज. जींद
रानी तालाब पर सोमवार सुबह मोर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रानी तालाब में पर सुबह मोर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने एक व्यक्ति को तालाब में गिरे देखा। लोगों ने व्यक्ति को निकालने की कोशिश की लेकिन गहराई ज्यादा होने के चलते पानी में उतरने की कोई हिम्मत नहीं कर पाया। लोगों की इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके कर स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाला और व्यक्ति को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान इंद्रा बाजार निवासी विजय (62) के रूप में हुई। मृतक विजय के बेटे अमित ने बताया कि उसका पिता काफी समय से बिमार चल रहे थे। सोमवार सुबह मोर्निंग वॉक के लिए रानी तालाब पर आए थे। तभी उन्हें चक्कर आ गया और वो तालाब में जा गिरे, जिससे उसके पिता की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS