पेट्रोल पंप संचालकों की बड़ी घोषणा, किसानों के समर्थन में आठ दिसंबर को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

पानीपत : हरियाणा पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक में डीलरों (पेट्रोल पंप संचालकों) ने कृषि विधेयकों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन का तन मन धन से मदद करने की घोषणा करते हुए किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को घोषित भारत बंद का समर्थन करने की घोषणा की।
एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव चौधरी ने रविवार को पानीपत के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और कृषि के तीन विधेयकरों के विरोध में देश का किसान आंदोलनकरत है। इससे यह साबित होता है कि कृषि कानून, किसान हितैषी नहीं विरोधी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम डीलरों का जहां 40 प्रतिशत कारोबार किसानों के माध्यम से चलता है। वहीं देश का हर उद्योग कृषि आधारित है। उन्होंने कहा कि खेती देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसके मद्देनजर हरियाणा पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने तन मन धन से आंदोलनरत किसानोंका समर्थन करते है।
उन्होंने कहा कि आंदोलनरत किसान दिल्ली के चारों ओर बैठा हुआ है, वहीं हर औद्योगिक कार्य दिल्ली के माध्यम से होता है, सडकें जाम होने के कारण उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को किसानों के आंदोलन को लंबा नहीं खींचना चाहिए, जल्द से जल्द किसान हित मेंसशक्त फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कृषि कानूनों को काला करार देते हुए कहा सोचने की बात यह है कि हर समय खेत में कामकाज में व्यस्त रहने वाला किसान नए कृषि कानूनों का विरोध क्यों कर रहा है, इसका सीधा सा मतलब है कि तीनों नए कानून किसान हितैषी नहीं है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम डीलर जहां किसान आंदोलन का समर्थन करते है वहीं किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर आठ दिसंबर को भारत बंद की घोषणा के मद्देनजर हरियाणा के सभी 3468 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सिंधू बार्डर, टीकरी बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की वहां के पेट्रोलियम डीलर हर संभव मदद कर रहे है। जबकि यूपी के पेट्रोलियम डीलर भी किसानों की मदद के लिए पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अधिकतर पेट्रोलियम डीलरों की पृष्ठभूमि किसान परिवारों से है, इसके चलते डीलर व्यक्तिगत रूप से भी आंदोलन से जुड़े हैं और आंदोलनरत किसानों का हर संभव सहयोग करते हुए उनके ट्रैक्टरों को आवागमन के लिए नि:शुल्क डीजल भी दे रहे है। रात को सोने के लिए अपने शेड उपलब्ध करा रहे है, यदि किसान भोजन आदि की डिमांड करते है वह भी पूरी की जा रही है। इस अवसर पर चौ. रणबीर देशवाल, परमिंद्र खत्री, राजकुमार कटारिया, युद्धवीर सिंह, सोहन लाल बठला आदि उपस्थित रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS