करनाल में पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मारकर लूटे रुपये

करनाल में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं, नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप (Petrol pump) से 80 हज़ार रुपए की लूट करने के बाद एक कर्मचारी को गोली मारकर (Shot down) फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी(CCTV) में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करनाल के नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप का जहां रात 1 बजकर 20 मिनट के आस पास 3 लूटेरे बाइक सवार पेट्रोल डलवाने के लिए आए। 80 रुपए का पेट्रोल डलवाते हैं। फिर पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर बंदूक तान देते है। दहशत में आए कर्मचारी जेब से सारा कैश निकाल लूटेरों को दे दिया, इतने में पेट्रोल पंप के कैबिन में बैठे कर्मचारी लुटेरों को पकड़ने के लिए उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कर्मचारी के पैर में एक गोली मार दी और बाइक पर लुटेरे फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारी की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस पूरी वारदात की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS