पिकअप गाड़ी-बाइक की भिड़ंत, पांच साल के मासूम की मौत

पिकअप गाड़ी-बाइक की भिड़ंत, पांच साल के मासूम की मौत
X
पुलिस को दी शिकायत में बिजेंद्र निवासी सुनारियां कलां ने बताया कि उसके पास तीन बच्चे हैं, जिनमे दो लड़किया व एक लड़का है। सबसे बड़ी लड़की साक्षी है, उसके बाद इशिका व सबसे छोटा लड़का मानव है।

हरिभूूमि न्यूज. रोहतक। सुनारियां चौक के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार बाप बेटा घायल हो गया। जिसके बाद बेटे की चोट के कारण मौत हो गई। पुुलिस ने पिकअप गाड़ी के चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में बिजेंद्र निवासी सुनारियां कलां ने बताया कि उसके पास तीन बच्चे हैं, जिनमे दो लड़किया व एक लड़का है। सबसे बड़ी लड़की साक्षी है, उसके बाद इशिका व सबसे छोटा लड़का मानव है।

वह अपनी बाइक पर बेटे मानव को अपने साथ लेकर मानव के आधार कार्ड में नाम लिखवाने के लिए मयूर पार्क जनता कॉलोनी रोहतक में आया हुआ था। जहां पर अगले दिन आने के लिए कहने पर वह अपने बेटे मानव के साथ सुनारिया चौक रोहतक पर मौसी के लड़के जसबीर की दुकान पर आया था।

दुकान के बाहर वह अपनी मोटरसाइकिल पर अपने लड़के के साथ खड़ा हुआ था और जसबीर से बाते कर रहा था। उसी दौरान एक पिकअप गाड़ी आई और उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसका बेटा सड़क पर जा गिरा। उसे काफी चोटें लग गई। वह उसे पीजीआई लेकर जाने लगा तो उसकी मौत हो गई।

Tags

Next Story