बसताड़ा टोल पर पशुओं के मांस से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी, पंजाब से दिल्ली जा रहे थे तस्कर

हरिभूमि न्यूज : घरौंडा ( करनाल )
रविवार की रात को पुलिस ने बसताड़ा टोल पर पंजाब से दिल्ली जा रही एक पिकअप गाड़ी पकड़ी है। पिकअप में पशुओं का मांस भरा हुआ था। वहीं गौ रक्षा दल के सदस्यों का कहना है कि गाड़ी में गाय का मांस भरा हुआ है। पुलिस दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
गो रक्षा सेवा दल कुरूक्षेत्र के प्रधान हिमांशु ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि रविवार की रात को एक पिक-अप गाड़ी पंजाब से दिल्ली की ओर जा रही थी। कुरुक्षेत्र गौ रक्षा दल के सदस्यों को गाड़ी गोवंश या गौमास होने की सूचना मिली थी। सदस्यों ने पुलिस की मदद से गाड़ी को रोकने के लिए पिपली बस स्टैंड के पास नाका लगाया और गाड़ी को रोकने की कोशिश की। लेकिन तस्कर गौरक्षा के सदस्यों की गाड़ी को टक्कर मार कर भाग निकले। कुरूक्षेत्र पुलिस ने तुरंत मधुबन पुलिस को इसकी सूचना दी और सूचना मिलते ही पुलिस ने बसताड़ा टोल के पास नाकेबंदी कर दी। जैसे ही गाड़ी बसताड़ा टोल पर पहुंची तो पुलिस ने गाड़ी को रोक कर उसकी जांच की। गाड़ी में मांस भरा हुआ था और उसके ऊपर बर्फ की सिल्ली लगा कर तिरपाल से ढका हुआ था। गौ रक्षा दल के सदस्यों ने गाड़ी में गौवंश व गोमांस होने की आशंका जताई है।
पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर हापुड निवासी खदान व मारू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी जय भगवान ने बताया कि बसताड़ा टोल के पास मांस से भरी एक पिकअप को काबू किया है। डॉक्टरों की टीम बुलाकर मांस का सैंपल दे दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की मांस किस पशु का है। उसके बाद ही आगामी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS