पिटबुल का शिकार : राशनकार्ड दुरूस्त करवाने आई महिला को काटा

पिटबुल का शिकार : राशनकार्ड दुरूस्त करवाने आई महिला को काटा
X
  • किसी कर्मचारी ने नहीं उठाई महिला को अस्पताल पहुंचाने की जहमत
  • सूचना के बाद फूड सप्लाई इंस्पेक्टर जांच के लिए पहुंचे

Hisar : नजदीकी गांव ढंढूर के सब सेंटर में राशनकार्ड दुरूस्त करवाने आई महिला को पिटबुल ने अपना शिकार बना लिया। काफी देर तक महिला की टांग को पिटबुल ने अपने जबड़े में जकड़े रखा। महिला के शोर बचाने पर पास ही खड़े दो व्यक्तियों ने बड़ी मशक्कत के बाद महिला को छुड़वाकर कुत्ते को काबू किया। घायल महिला को सिविल अस्पताल (civil hospital) में भर्ती करवाया गया।

सब सेंटर इंचार्ज एएफएसओ अशोक का कहना है कि महिला को गोदाम के बाहर किसी कुत्ते ने काटा है। हमारे गोदाम में एक इंस्पेक्टर का कुत्ता है लेकिन वह तो बंधा होता है। सूचना के बाद पुलिस ने फूड सप्लाई इंस्पेक्टर को जांच के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि महिला बलबीर कौर जब खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम में पहुंची तो वहां पर एक पिटबुल कुत्ता खुला घूम रहा था। उसने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसकी टांग को अपने जबड़े में डाल लिया। उसके चीखने की आवाज सुनकर दो कर्मचारी भागकर आए। काफी देर तक उन कर्मचारियों ने उसे पट्टे से खींचकर मशक्कत के बाद महिला का पैर कुत्ते से छुड़वाया।

महिला ने आरोप लगाया कि कुत्ते के काटने के बाद उसने कर्मचारियों से कहा कि उसे अस्पताल पहुंचा दो, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। बाहर ऑटो स्टेंड वालों से घर पर संदेश भिजवाया। इसके बाद उसका बेटा उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया। करीब आधा घंटा वह गोदाम में पड़ी रही। बलबीर कौर ने बताया कि उसे नहीं पता कि वह उस खतरनाक कुत्ते से कैसे बच गई। महिला के अनुसार वह राशनकार्ड ठीक करवाने गोदाम में गई थी। वहां घूम रहे कुत्ते ने उसे पकड़ लिया। दो कर्मचारियों ने छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन उसने मेरी टांग को नहीं छोड़ा। वह वहीं लहूलुहान अवस्था में पड़ी रही। आधा घंटा चुनरी टांग पर बांधकर बैठी रही, फिर बाहर एक ऑटो वाला आया और उसके बेटे को संदेश भेजकर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें - Sonipat : गोली मारकर हत्या करने के 5 दोषियों को आजीवन कारावास


Tags

Next Story