PM Modi ने हरियाणा में मारुति-सुजुकी के प्लांट की आधारशिला रखी, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

PM Modi ने हरियाणा में मारुति-सुजुकी के प्लांट की आधारशिला रखी, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा व गुजरात देश के औद्योगिक विकास में योगदान दे रहे हैं। यहां ईज-आफ डूइंग बिजनेस के माध्यम से उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे करोड़ों देशवासियों को लाभ मिल रहा है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि ये विस्तार सुजुकी के लिए भविष्य की अपार संभावनाओं का आधार बनेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के खरखौदा में स्थित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मारुति-सुजुकी के तीसरे प्लांट की आधारशिला रखी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते कहा कि भारत और जापान का रिश्ता मजबूत है। सुजुकी परिवार का भारत के साथ रिश्ता 40 साल का हो गया है। यह देश के लिए आपार संभावनाओं का आधार बनेगा। उन्होंने इसके लिए जापान और सुजुकी को हार्दिक बधाई दी।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और जापान ने गुजरात व महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन, हरियाणा व गुजरात में मारुति सुजुकी प्लांट आदि विकास परियोजनाओं को पूरा किया है, जो भारत और जापान की दोस्ती का उदाहरण हैं। उन्होंने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे को याद किया। उन्होंने कहा कि शिंजो आबे की विरासत को मौजूदा प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों देश मिलकर जो विजन पेश करेंगे उसे आगे बढ़ाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा व गुजरात देश के औद्योगिक विकास में योगदान दे रहे हैं। यहां ईज-आफ डूइंग बिजनेस के माध्यम से उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे करोड़ों देशवासियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अगले 25 वर्ष में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण व उपयोग पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने खरखौदा आईएमटी में मारुति सुजुकी के तीसरे निर्माण प्लांट के स्थापित किए जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि ये विस्तार सुजुकी के लिए भविष्य की अपार संभावनाओं का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि मारुति-सुज़ुकी की सफलता भारत-जापान की मजबूत पार्टनरशिप का भी प्रतीक है। बीते 8 वर्षों में दोनों देशों के बीच रिश्ते नई ऊंचाइयों तक गए हैं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबसे पहले परियोजना के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि व्यस्तताओं के बीच उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए समय निकाला। वहीं मुख्यमंत्री ने मारुति सुजुकी द्वारा हरियाणा में तीसरा प्लांट स्थापित करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह एक ऐसा कदम है, जिसके माध्यम से 21वीं सदी का भारत 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। साथ ही हरियाणा की खुशहाली में यह नींव का पत्थर होगा। इस परियोजना से हरियाणा में औद्योगिक क्रांति के अगले दौर का शुभारम्भ होगा। इस प्लांट से करीब 11 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मारुति सुजुकी कंपनी को हरियाणा में 4 दशक पूरे हो गए हैं। आज आटोमोबाइल क्षेत्र में हरियाणा की जो विशेष पहचान है, उसे बनाने में इसने उल्लेखनीय योगदान किया है। उन्होंने कहा कि भारत में जापान की 1450 कंपनियों में से 28 फीसदी का निवेश हरियाणा में है। हम B2B, G2G नहीं बल्कि H2H यानि हॉर्ट टू हॉर्ट के रिश्ते में विश्वास करते हैं।


उद्योग एवं व्यापार के अनुकूल परिवेश के लिए उठाए कई कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय में हरियाणा न केवल निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य स्थल के रूप में उभरा है बल्कि राज्य के प्रति निवेशकों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। कोविड महामारी के बावजूद अनेक बड़ी कंपनियों ने हरियाणा में निवेश किया और अब मारुति सुजुकी ने अपना प्लांट लगाया है। श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हरियाणा वर्ष 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन को आगे बढ़ाए। इसके लिए सक्षम नीतियों, गुणवत्तापरक बुनियादी ढांचे की उपलब्धता, कारोबारी सुगमता, उद्योग–अनुकूल परिवेश और प्रोत्साहन संरचना पर बल दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने उद्योग एवं व्यापार के अनुकूल परिवेश तैयार करने के लिए अनेक कारगर कदम उठाये हैं। उद्योगपतियों, व्यापारियों और निवेशकों को वित्तीय प्रोत्साहनों के साथ-साथ समय पर सरकारी सेवाएं प्रदान करना भी सुनिश्चित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा में 40000 करोड़ का निवेश आया है। हम लगातार एक्सपोर्ट को बढ़ा रहे हैं। आने वाले वक्त में एक्सपोर्ट दोगुना करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।

भारत में बनने वाली कारों का लगभग 50 प्रतिशत उत्पादन हरियाणा में

उल्लेखनीय है कि हरियाणा देश का एक प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण हब बन चुका है। इस समय भारत में बनने वाली कारों का लगभग 50 प्रतिशत उत्पादन हरियाणा में किया जाता है। इसी कड़ी में अब खरखौदा में क्रमश: 800 एकड़ और 100 एकड़ भूमि पर मारुति के नए प्लांट स्थापित होंगे। मारुति सुजुकि की इस परियोजना पर 18000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत आने का अनुमान है। इससे 11000 कुशल, अकुशल और अर्ध-कुशल व्यक्तियों के लिए रोजगार पैदा होगा। इस संयंत्र का पहला चरण 2025 तक 2.5 लाख यूनिट प्रति वर्ष की विनिर्माण क्षमता के साथ चालू किया जाएगा।

Tags

Next Story