14 किलो गांजे के साथ 4 गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

14 किलो गांजे के साथ 4 गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
हरियाणा राज्य के रोहतक शहर की आईएमटी थाना पुलिस ने चार आरोपितों को करीब 14 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। चारों दूसरे राज्यों से यहां पर नशीला पदार्थ बेचने के लिए आए थे। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

मामले के अनुसार आईएमटी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहरी बाईपास से चार व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर आईएमटी एरिया में जाएंगे। जिन्हें वहां पर नशीला पदार्थ बेचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपितों को पकड़ लिया।

आरोपितों की पहचान सीसरखास गांव निवासी सोनू एवं मोनू और चरखी दादरी के निमली गांव निवासी अंकित और महेंद्रगढ़ के गांव गुढ़ा निवासी कृष्ण के रूप में हुई। आरोपितों के थैले से करीब 14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपित दूसरे राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर सप्लाई करते हैं। जिसे वह महंगे दामों पर बेचते हैं। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Tags

Next Story