किशोरी का अपहरण कर बिहार ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी का अपहरण कर बिहार ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
X
हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले के राई थाना क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर बिहार ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार के जिला सिवान के गांव बालापुर का रहने वाला कृष्ण है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

राई थाना क्ष्रेत्र में किराए पर रहे मूलरूप से यूपी निवासी व्यक्ति ने 11 अगस्त को राई थाना पुलिस को बताया था कि उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाला कृष्ण उसकी 16 साल की बेटी का अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर आरोपी कृष्ण के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई रणबीर सिंह व उनकी टीम ने 14 अक्तूबर को लडकी को बालापुर से बरामद कर लिया था। नाबालिग लडकी के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म व 4 पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी थी।

अब एसआई रणबीर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण को बीसवां मील चौक से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही हैं।पड़ोस में रहने वाली किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लडकी को पहले ही बिहार से बरामद कर लिया गया है। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।

Tags

Next Story