एक तरफा प्यार में की वारदात : भाभी की बहन पर पेट्रोल छिड़कने वाला पुलिस कर्मचारी गिरफ्तार

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत
मुरथल थाना क्षेत्र में भाभी के घर जाकर उसकी बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के प्रयास व जान से मारने की धमकी देेने के आरोपित पुलिस कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित कृष्ण निवासी लिवासपुर का है। आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपित युवती की दूसरी जगह शादी करने पर नाराज था। जिसके बाद आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया।
गांव मच्छरौला निवासी प्रेम सिंह ने 2 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दी थी कि वह हरियाणा पुलिस में पानीपत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात है। उसने अपनी बड़ी लड़की की शादी लिवासपुर निवासी संदीप के साथ की थी। उसकी बेटी का देवर कृष्ण हरियाणा पुलिस में तैनात है और वह उसकी छोटी बेटी से जबरन शादी करने का दबाव बनाता रहता है। 2 अप्रैल को कृष्ण उसके घर पर पहुंचा और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर उसकी बेटी पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास करने लगा। उसके बाद उन्होंने महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर मामले की सूचना दी। प्रेम सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 25 अप्रैल को होनी है। आरोपित उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता है। मुरथल थाना पुलिस ने आरोपित पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS