रेवाड़ी : हरियाणा पुलिस कर्मचारी ने अपने ही घर में लगाई आग, कॉलोनी में मचा हड़कंप

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी
रेवाड़ी के भक्ति नगर में किराए के मकान में रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने गुरूवार को अपने ही मकान में आग लगा दी। इससे कॉलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर जाकर पुलिस कर्मी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया गया था।
कॉलोनी में रहने वाले लोगों को पुलिसकर्मी के मकान से धुआं उठता दिखाई दिया। इससे मकान के आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
महेंद्रगढ़ के डुलाना का रहने वाला अमित यहां पवन के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। वह पुलिस में कांस्टेबल है। इस समय उसकी ड्यूटी पुलिस लाइन में बताई जा रही है। आग लगने से लॉबी में रखा सामान जल गया। घर भी कई जगह आग से क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS