पुलिस परीक्षा पेपर लीक मामला : पुलिस के हाथ अब जम्मू कश्मीर तक पहुंचे, एक और आरोपित गिरफ्तार

हरिभूमि न्यूज : कैथल
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 7 व 8 अगस्त को आयोजित हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में कैथल पुलिस के हाथ अब जम्मू कश्मीर तक पहुंच गए हैं। कैथल पुलिस ने कि सिपाही पेपर लीक मामले में आरोपी नजीर अहमद खांडे निवासी फरता बल पामेर जिला पुलवामा श्रीनगर को गिरफ्तार किया गया है। उसे 3 दिन का राहदारी रिमांड हासिल करके कैथल लाया जा रहा है। आरोपी नजीर की आरोपी राजकुमार निवासी खांडा खेडी के साथ जान पहचान थी जिसने मध्यस्था करते हुए राजकुमार को पेपर उपलब्ध करवाने वाले अन्य आरोपी के साथ मुलाकात करवाई थी। आरोपी राजकुमार का न्यायालय से 10 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया हुआ है। इससे यह बात स्पष्ट हो गई है कि पेपर जम्मू-कश्मीर से लीक हुआ था। वहां से लीक होने के बाद ही पेपर हिसार पहुंचा था। यह पेपर हिसार तक लाने के लिए खांडा-खेड़ी निवासी राजकुमार को 20 लाख रुपए मिले थे। बाद में यह पेपर आगे और लोगों तक पहुंच गया।
गौरतलब है कि पेपर लीक मामले में अब तक कैथल में 17 और करनाल में 7 आरोपी पकड़े गए हैं। कैथल में 12 और करनाल में 7 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कैथल के एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हिसार के खांडा-खेड़ी निवासी राजकुमार ने 20 लाख रुपये में जम्मू-कश्मीर से पेपर लेकर हिसार निवासी नरेंद्र के पास पहुंचाया था। इसके लिए नरेंद्र से करोड़ रुपये की डील तय की हुई थी। नरेंद्र ने ही इस पेपर को बालाजी डिफेंस एकेडमी के संचालक रमेश को दिया था। नरेंद्र व रमेश ने अपने-अपने संपर्क में 12 से 18 लाख रुपये तक में सप्लाई की।
गन्नौर के खुबड़ से बरामद की हरियाणा सरकार लिखी गाड़ी, पुलिस कर्मचारी लोकेश के पिता के नाम पर है गाड़ी
हरियाणा सरकार लिखी बोलेरो गाड़ी बरामद, प्रवेश को पकड़ना बोकि डिटेक्टिव स्टाफ करनाल की टीम ने हरियाणा सरकार लिखी बोलेरो गाड़ी को भी गन्नौर के खुबड़ से बरामद कर लिया है। यह गाड़ी आरोपी पुलिस कर्मचारी लोकेश के पिता के नाम पर है। लोकेश तीन दिन के रिमांड पर है, जबकि मुख्य आरोपी सिपाही प्रवेश फरार चल रहा है। पुलिस ने 5 दिन के रिमांड पर चल रहे रौनक, मोहित, विक्की व बिजेंद्र को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। परीक्षा में करनाल में तीन जगहों पर फजीर्वाड़ा सामने आया था। डिटेक्टिव स्टाफ ने कर्ण लेक पार्किंग से आरोपी रौनक और मोहित को गिरफ्तार किया था। आरोपी मोहित की स्विफ्ट कार में सवार थे। आरोपी रौनक ने खुलासा किया था कि उसकी जगह पर आरोपी विक्की पेपर दे रहा है। विक्की को पकड़ा तो उसने बताया कि उसकी परीक्षा इसी सेंटर में उसकी जगह बिजेंद्र दे रहा है। बिजेंद्र को भी गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपी दो पुलिस कर्मचारी फरार हो गए। पुलिस ने एक पुलिस कर्मचारी लोकेश को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। लोकेश से पता चला कि आरोपियों से 6-6 लाख रुपए में पेपर दिलवा रहे थे। मुख्य आरोपी सिपाही प्रवेश को पकड़ना बाकी है।
अब तक मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया पुलिस टीम द्वारा आरोपी राजकुमार को आंसर की उलपब्ध करवाने वाले मुखयारोपी आरोपी नजीर अहमद खांडे निवासी फरता बल पामेर जिला पुलवामा श्रीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम निरंतर दबिश दे रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS