साइबर अपराध पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ठगी के पीड़ितों को मिली राहत, रकम वापस खाते में आई

साइबर अपराध पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ठगी के पीड़ितों को मिली राहत, रकम वापस खाते में आई
X
अब पुलिस की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। न केवल लोगों को जागरुक किया जा रहा है बल्कि ये अपराध करने वालों पर भी नकेल कसी जा रही है। पुलिस ने साइबर अपराध होने पर तुरंत कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 भी जारी किया है।

हरिभूमि न्यूज. अंबाला

साइबर अपराध रोकने में अब पुलिस कामयाब होती दिख रही है। पुलिस के लिए सिरदर्द बने साइबर क्राइम को रोकने के लिए अब बेहतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने चार मामलों में परिवादियों की रकम वापिस उनके खातों में जमा करवाकर अपराधियों की गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगाने में कामयाबी हासिल की है। खुद पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए अब पुलिस की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। न केवल लोगों को जागरुक किया जा रहा है बल्कि ये अपराध करने वालों पर भी नकेल कसी जा रही है। पुलिस ने साइबर अपराध होने पर तुरंत कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 भी जारी किया है।

लालच देकर या फिर मजबूरी से हो रहा है अपराध

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने कहा कि इंटरनेट के इस युग में साइबर अपराध पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। साइबर धोखाधड़ी में फंसकर लोग अपना महत्वपूर्ण डाटा व पैसा गंवा रहे हैं। इस अपराध से बचने के लिए अब खुद को जागरूक करना अनिवार्य है। साइबर अपराधी या तो मजबूरी का फायदा उठाकर या फिर लालच देकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। किसी भी फोन काल या एसएमएस पर कोई भी निजी बैंक खाता या रजस्टिर्ड मोबाइल नंबर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी बल्किुल न दें।

क्रिमिनल लॉयर खुद हुए ठगी का शिकार

क्रिमिनल लॉयर मान सिंह काकरान खुद साइबर अपराध का शिकार हो गए। धोखाधड़ी के कारण उनके खाते से 55 हजार 100 रुपये साफ हो गए थे। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की। अब पूरी रकम उनके वापिस खाते में जमा हो गई। इसी तरह साइबर ठगों ने 28 फरवरी 2022 को अंबाला छावनी के कुलदीप नगर वासी दिनेश कुमार को क्रेडिट कार्ड के जरिए से ठगी का शिकार बनाया था। तब उनके कार्ड से 1 लाख 09 हजार 900 रुपये साफ हो गए थे। शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की तो दिनेश के पैसे वापिस उसके खाते में जमा हो गए। इसी तरह

साहा का विनय शर्मा भी साइबर अपराध का शिकार हो गया था। 24 जनवरी 2022 को को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के बिल की पेमेंट करते समय उसके खाते से 99 हजार 990 रूपये की राशि साफ हो गई थी। यह राशि भी अब पुलिस ने वापिस उसके खाते में जमा करवा दी है।

20 मिनट में साफ हुए थे सवा छह लाख

अंबाला शहर के सेक्टर-9 वासी सीएम कौशल भी बड़ी ठगी का शिकार हो गए थे। 14 फरवरी 2022 को को उनके पास ठगों ने एसबीआई बैंक कार्ड की टीम बनकर फोन किया था। फोन करने वाले ने उन्हें एनी डेस्क एप डाउनलोड करने को कहा। यह एप डाउनलोड करते ही 20 मिनट के अन्दर उनके खाते से 6 लाख 62 हजार रूपये साफ हो गए। शिकायत बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो अब पीड़ित के 3 लाख 46 हजार रूपये वापिस आ गए। एसपी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह साइबर अपराधियों द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक न करें। जागरुकता से ही इस अपराध से बचा जा सकता है।

Tags

Next Story