महिला तथा नवजात की मौत, पति समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

जींद। गांव थुआ निवासी महिला की डिलीवरी व नवजात की मौत होने पर अलेवा थाना पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मायका पक्ष का आरोप है कि अच्छे अस्पताल में डिलीवरी न होने के चलते महिला तथा नवजात की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव बुडायन निवासी पतासो देवी ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी अंजू की एक साल पहले गांव थुआ निवासी संदीप के साथ शादी हुई थी। शादी सेना में कार्यरत है। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज से खुश नहीं थे और उसकी बेटी को प्रताडि़त किया जा रहा था। उसने बताया कि उसकी बेटी अंजू गर्भवती थी। दो जनवरी सुबह उसकी बेटी को इलाज के लिए गांव छातर में दाखिल करवाया गया। जहां पर इसकी सूचना उनको नहीं दी गई। फिर उसकी लड़की अंजू को संजीवनी अस्पताल में दाखिल करवाया।
वहां पर मेरी लड़की अंजू को एक लड़की मरी हुई पैदा हुई। इसके बाद हमको बिना बताए दफना दिया। जिसके बाद उसकी लड़की अंजू को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उसकी बेटी अंजू की मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि अंजू का पति सेना में कार्यरत होने के बावजूद उसको मिल्ट्री अस्पताल में दाखिल नहीं करवाया। उसने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण जानबूझकर उनको गांव छातर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया है। इसी लापरवाही के कारण उसकी बेटी की मौत हुई। अलेवा थाना पतासो देवी की शिकायत पर मृतका के पति संदीप, देवर मनदीप, ससुर हरिकेश, सास काली के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS