दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच चुका था दूल्हा, तभी पुलिस ने रूकवाई शादी, बैरंग लौटी बारात, जानें कारण

इसराना। पानीपत के गांव कारद में इसराना थाना पुलिस ने रविवार को बाल विवाह रुकवाया गया है। बाल विवाह की सूचना गांव के किसी व्यक्ति ने डॉयल 112 पर पुलिस को दी। यहां से सूचना थाना इसराना व बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को दी गई। हालांकि रजनी गुप्ता विवाह स्थल पर नहीं पहुंची और डॉयल 112 के पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की जांच में लड़की की उम्र साढे 17 साल मिली। पुलिस ने विवाह रूकवा दिया और रोहतक जिले से आई बारात बैरंग लौट गई।
पुलिस ने लड़की के मजदूर पिता को सख्त हिदायत दी कि वे अपने बेटी का विवाह बालिग होने पर ही करें। वहीं विवाह स्थल पर नहीं आने के कारण रजनी गुप्ता ने बताया कि उनके पास न तो सरकारी वाहन है और न ही पुलिस टीम है। ऐसे हालात में वे कैसे मौके पर पहुंच जाती। उन्होंने मोबाइल फोन पर पुलिस टीम का मार्गदर्शन किया। पुलिस जांच अधिकारी रविंद्र दहिया ने बताया कि कारद निवासी एक व्यक्ति दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसकी पत्नी की करीब 14 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो बेटियां है। जिनमें बड़ी बेटी करीब साढ़े 17 साल की है। दिन में वह काम पर चला जाता है। उसे अपनी बेटियों की सुरक्षा की चिंता रहती है। इसी चिंता के चलते उसने रोहतक के पाड़ा मोहल्ला निवासी युवक के साथ शादी तय की थी। शादी आज होनी थी। बारात दरवाजे से बिना दुल्हन के बैरंग लौटाई गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS