Bullet से पटाखा बजाने वालों पर पुलिस सख्त, 15 बाइक इंपाउंड, ढाई लाख का चालान

Bullet से पटाखा बजाने वालों पर पुलिस सख्त, 15 बाइक इंपाउंड, ढाई लाख का चालान
X
पुलिस ने गन्नौर में रेलवे रोड, देवी लाल चौक, नगरपालिका रोड के अलावा शहर के अंदर बाजारों में भी वाहनों की चेकिंग की। बाइक चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया व लोग शहर की तंग गलियों से दुपहिया वाहनों को निकालते नजर आए।

हरिभूमि न्यूज. गन्नौर

शहर में बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने वालों के खिलाफ थाना गन्नौर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अभियान चला कर बाइकों की चेकिंग की और नियमों की अवेहलना करने वालों के चालान काट कर बाइक इंपाउंड की।

अभियान के दौरान सभी बुलेट बाइक चालक ध्वनि नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। पुलिस ने बुलेट में तेज आवाज लगे हार्न व सायलेंसर में बदलाव कर ध्वनि प्रदूषण करने वाली 15 बुलेट इंपाउंड की। उन पर पुलिस द्वारा करीब ढाई लाख की जुमार्ना लगाया गया है। पुलिस ने रेलवे रोड, देवी लाल चौक, नगरपालिका रोड के अलावा शहर के अंदर बाजारों में भी वाहनों की चेकिंग की। बाइक चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया व लोग शहर की तंग गलियों से दुपहिया वाहनों को निकालते नजर आए।

थाना प्रभारी वजीर सिंह ने कहा कि एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा व डीएसपी जोगेंद्र राठी के निदेर्शों पर पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। तेज पटाखे जैसी आवाज करने वाली बुलेट मोटर साइकिलों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हर रोज बुलेट मोटर साइकिलों के चालान किए जाएंगे। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करेगी है।

Tags

Next Story