जींद : सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठा था

जींद : सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठा था
X
गांव घोघडिय़ा निवासी राजेश (27) पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत था और उसकी ड्यूटी मधुबन में थी। बुधवार सुबह कार्यवश राजेश ड्यूटी से घर लौट रहा था। गांव नगूरां से उसने बाइक से लिफ्ट ले ली। नगूरां-बधाना लिंक मार्ग पर पहुंचते ही उनके बाइक से बुलेरो गाड़ी की भिड़ंत हो गई।

हरिभूमि न्यूज : जींद

गांव नगूरां के निकट बधाना लिंक मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक तथा बुलेरो भिड़ंत में बाइक सवार पुलिस कर्मी की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक पुलिस कर्मी के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव घोघडिय़ा निवासी राजेश (27) पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत था और उसकी ड्यूटी मधुबन में थी। बुधवार सुबह कार्यवश राजेश ड्यूटी से घर लौट रहा था। गांव नगूरां से उसने बाइक से लिफ्ट ले ली। नगूरां-बधाना लिंक मार्ग पर पहुंचते ही उनके बाइक से बुलेरो गाड़ी की भिड़ंत हो गई। जिसमे राजेश तथा बाइक चालक गांव बुढाखेड़ा निवासी विक्रम घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर चालक बुलेरो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के पिता रामनिवास की शिकायत पर फरार बुलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार का था इकलौता चिराग, हाल ही में पूरी की थी ट्रेनिंग

मृतक के चाचा सुखविंद्र ने बताया कि राजेश परिवार का इकलौता चिराग था और उसकी शादी नहीं हुई थी। हाल ही में राजेश ने ट्रेनिंग पूरी की थी। जिसके चलते अभी तक वह मधुबन करनाल में ही था और नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहा था। राजेश की बड़ी बहन कविता शादीशुदा है। पिता रामनिवास खेतीबाड़ी करते हैं। राजेश की मौत ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। अलेवा थाना के जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर फरार बुलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Next Story