Haryanvi Singers : राजनीतिक पार्टियों का आया दिल, अब नाचेंगे, गाएंगे और वोट भी मांगेंगे

Haryana : कला के जरिए दर्शकों के दिल में तो उतरा ही जा सकता है अब कला राजनीति की सीढ़ियां चढ़ने के भी खूब काम आने लगी है। प्रदेश की भाजपा सरकार भी कलाकारों को अपने पाले मे खड़ा करने में जुटी है वहीं इस खेल में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और इनेलो भी पीछे नहीं है। इन सारी पार्टियों का मकसद एक ही है कि 2024 के चुनाव में इन कलाकारों की पॉपुलरिटी का फायदा उठाकर जनता से वोट लिए जा सकें।
प्रदेश की सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अभी हाल ही में हरियाणा के कई पापुलर इंस्टाग्राम, गाना गाने वाले और अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय कलाकारों को अपनी पार्टी में जगह दी है। अगली बार अगर ये अपनी कला का प्रदर्शन भाजपा के लिए वोट मांगने में करें तो हैरान होने की जरूरत नहीं है इसलिए पहले ही जान लें कि वो कौन से कलाकार हैं जो आज के दिन भाजपा के पाले में खड़े हैं। भाजपा ने इन सभी को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह दी है।
भाजपा के साथ जुड़ने वाले कलाकरों की लिस्ट में इंस्टाग्राम स्टार इंदु फौगाट भी हैं। इंदु फौगाट की रील्स आपने जरूर देखी होंगी और अब ये गाने भी गाने लगी हैं। भाजपा ने अपनी लिस्ट जारी की है उसमें इंदु फोगाट को कलाकार और हरियाणा की पहली महिला रैपर बताया है। इंदु अभी तक पचास गानों में दिखाई दे चुकी है।
भाजपा के पाले में जाने वाले दूसरे कलाकार हैं पूजा हुड्डा। पूजा हुड्डा को आपने जरूर हरियाणवी गानों में देखा सुना होगा। पांचसौ से ज्यादा गानों में पूजा हुड्डा अभी तक दिखाई दे चुकी हैं। अगर आपको पूजा हुड्डा याद नहीं है तो जाट की जाटनी गाना आप याद कर सकते हैं। प्रदीप बूरा के साथ उनकी जोडी खूब जमी है।
भाजपा के साथ जुड़ने वाली तीसरी कलाकार है रविना बिश्नोई। रविना बिश्नोई भी खूब हरियाणवी गानों में आ चुकी हैं वहीं चार फिल्मों और वेब सीरिज में भी काम किया है। अब रवीना भी भाजपा के लिए वोट मांगने का काम करेंगी। इसके अलावा जो कलाकार भाजपा के साथ जुड़े हैं उनमें बिंदर दिनौदा और रमेश चहल का भी नाम शामिल है। दोनों सेफ हाउस में वेब सीरीज में दिखाई दिए थे वहीं बिंदर दिनौदा ने कई लोकप्रिय गाने हरियाणा में दिए हैं। इसके अलावा भी कई छोटे मोटे और गाना गाने वाले उम्रदराज कलाकार भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं।
वैसे इस खेल में भारतीय जनता पार्टी अकेले नहीं है, दूसरी पार्टियां भी कलाकारों को 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने साथ लाना चाहती है। आम आदमी पार्टी अपने साथ अनु कादियान और कुलदीप दिनौदा यानी केडी का अपने साथ जोड़ चुकी हैं वहीं धर्मा के कुनबे के कई कलाकार जिनमें मुकेश और सरोज जांगडा का रूझान भी आम आदमी पार्टी की तरफ है।
इंडियन नेशनल लोकदल के साथ शुरुआत से ही अमित ढुल दिलो जान से जुड़े हुए हैं अर किसानों के रूलदे फिरे जैसे गाने गा चुके हैं। अभय चौटाला अमित ढुल को बहुत मान भी देते हैं।
जननायक जनता पार्टी के साथ शुरुआत से एमडी जुड़े हुए हैं वहीं जरूरत के हिसाब से जननायक जनता पार्टी किसी को भी अपने प्रोग्राम में बुलाकर नचवा और गाने गवा लेती है। हाल में हिसार में इनसो के कार्यक्रम में योयो हनी सिंह, एमसी स्क्वेयर, प्रांजल दहिया, फाजलपुरिया भी पहुंचे हुए थे।
कलाकारों को अपने साथ जोड़ने में कांग्रेस सबसे पीछे है। अभी हालत में हरियाणवी कलाकार सोनिका सिंह और उनकी बहन अंशु दीपेंद्र हुड्डा के साथ आए हैं वहीं अजय हुड्डा का रुझान भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार के साथ दिखाई देता है।
ये भी पढ़ें- फोन नहीं उठाने पर भड़के Power Minister रणजीत चौटाला, बिजली निगम के जेई को किया चार्जशीट
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS