Politics News : महम के कुछ पार्षद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने काे तैयार

Politics News : महम के कुछ पार्षद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने काे तैयार
X
कांग्रेस नेता इन जनप्रतिनिधियों को भी पार्टी का पटका पहनाने की फिराक में हैं। लेकिन फिलहाल वे सत्तारूढ दल भाजपा के स्थानीय नेता के प्रभाव में हैं। साथ ही सरकार के साथ कुछ टाइम और निकालने के मूड में दिख रहे हैं।

राज कुमार नरवाल/महम

महम कस्बे के कई पूर्व पार्षदों को पार्टी में शामिल करने के बाद कांग्रेस नेता अब इस सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अबकि बार उनका निशाना वर्तमान पार्षद हैं। साथ ही कुछ बचे हुए पूर्व पार्षदों को भी पार्टी में लाने की सोच रहे हैं। यही वजह है कि कुछ वर्तमान और पूर्व पार्षद कांग्रेस नेताओं से लगातार संपर्क में हैं। कांग्रेस नेता इन जनप्रतिनिधियों को भी पार्टी का पटका पहनाने की फिराक में हैं। लेकिन फिलहाल वे सत्तारूढ दल भाजपा के स्थानीय नेता के प्रभाव में हैं। साथ ही सरकार के साथ कुछ टाइम और निकालने के मूड में दिख रहे हैं। उधर कांग्रेस नेता इनको जल्द ही पार्टी में शामिल करने के लिए उतावले हैं और ऐसा करके हाईकमान के सामने वाहवाही लूटना चाहते हैं।

आजकल इन जनप्रतिनिधियों के हावभाव बदले बदले से नजर आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का जिक्र चलते ही उनके चेहरे पर रौनक सी छा जाती है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने की बात चलती है तो वे ना भी नहीं बोलते और हां भी नहीं बोलते, मगर उनके चेहरे की हंसी सब बयां कर देती है। एक पार्षद की नजर तो प्रधान पद की कुर्सी पर है। कांग्रेस नेताओं द्वारा उनको सपना दिखाया जा रहा है कि सत्ता बदली तो नगर पालिका का चेयरमैन भी बदल देंगे और तुम्हें ही शहर का सरदार बना देंगे। शहर के प्रधान की कुर्सी के लिए हर तरह का समझौता करने के लिए तैयार ये पार्षद भाजपा छोड़ने की घोषणा कब करेंगे या नहीं करेंगे। यह तो समय ही बताएगा।

पार्षदों को फिलहाल कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा बड़े बड़े सपने दिखाए जा रहे हैं। अब प्रधान का पद सीधे चुनाव से होने लगा है, बावजूद किसी जोड़ तोड़ के तहत प्रधान को बदलने की योजना बनाई जा रही है, यह सोचने वाली बात होगी। पिछले दिनों महम बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप सिंह ढाका, पूर्व नगर पालिका प्रधान जगबीर सिंह समेत कई पूर्व पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थामा था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनको पार्टी का पटका पहनाकर पूरा मान सम्मान देने का वायदा किया था। पार्टी अब महम में यह सिलसिला और आगे बढ़ाना चाह रही है।

ये भी पढ़ें- Haryana Mausam Update : सितंबर में औसत पारा 3 डिग्री तक बढ़ा, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

Tags

Next Story