पानी पर सियासत : सीएम खट्टर बोले- दिल्ली को दे रहे पूरा पानी, झूठ बोल रहे केजरीवाल, पंजाब से हमारा पानी दिलवाएं

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली को हरियाणा की ओर से उनके हिस्से अनुसार 1050 क्यूसिक पानी दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार पानी को लेकर झूठ बोल रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके विपरीत पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा को हमारे हिस्सा के पानी नहीं दे रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चाहिए कि वह पहले पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी दिलवाएं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को हरियाणा निवास में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली के पानी से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। इस पर कोर्ट ने मुहर लगा दी थी कि दिल्ली को उनके हिस्से का पूरा पानी दिया जा रहा है। यही नहीं एक बार तो कोर्ट ने यह भी कहा था कि दिल्ली को 250 क्यूसिक ज्यादा पानी दिया जा रहा है। वह पानी अभी भी जारी है। कोर्ट ने उनके दोनों बैराज के भरे होने की शर्त भी लगाई थी, जिसके अनुसार पानी दिया जा रहा है। अपर यमुना बोर्ड ने भी समय-समय पर पुष्टि की है कि दिल्ली को उनके हिस्से का पूरा पानी दिया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS