नए राशन कार्ड बनाने का पोर्टल बंद, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के चक्कर काट रहे हैं लोग

हरिभूमि न्यूज. गन्नौर
प्रदेश सरकार द्वारा नए राशन कार्ड बनाने के लिए करीब 11 महीने से अब तक पोर्टल नही खुलने से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कुछ लोगों को जानकारी के अभाव में राशन कार्ड बनवाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं बार- बार अधिकारियों से राशन कार्ड बनने की शुरूआत कब होगी, उपभोक्ताओं द्वारा पूछने से वे भी परेशान हो गए है। लेकिन अधिकारियों से नया राशन कार्ड नहीं बनने की बात सुन लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। जिसके चलते कई दिवंगतों का राशन परिजनों को मिल रहा है वहीं बड़ी संख्या में सर्वे से छूटे और पिछले सालों में नवविवाहित सदस्यों का नाम नहीं जुड़ पा रहा है। इसके चलते राशन और आयुष्मान सहित अन्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों को नहीं मिल रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से भी अधिकारी कुछ दिन में समाधान का कोरा आश्वासन दे रहे हैं। उपभोक्ता सुरेन्द्र ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड बनाने के लिए पिछले कई माह से इंतजार कर रहे हैं और अब तक राशन कार्ड नहीं बना है। ग्रामीण नरेन्द्र ने बताया कि उसके बेटे की पत्नी और बच्चों के नाम लंबे समय से राशन कार्ड में नहीं जुड़ पा रहे हैं।
अपडेट नही होने से योजनाओं का लाभ लेने से वंचित है लोग : सुनील
समाजसेवी सुनील लम्बू ने बताया कि कुछ लोगों को आयुष्मान कार्ड एवं अन्य सुविधाओं को प्राप्त करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग उनके पास चक्कर काट रहे है। वे नया राशन कार्ड भी बनवाना चाहते है। न ही उनके कार्ड अपडेट हो रहे है।
शीघ्र होगा राशन कार्ड से संबधित समस्या का समाधान : निरीक्षक
खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक राजेश ने बताया कि राशन कार्ड से संबधित साईट को अपडेट किया जा रहा है। शीघ्र ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। राशन कार्ड से संबधित समस्या के लिए जो भी आमजन विभाग के कार्यालय में आता है तो उसे जानकारी दी जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS