मंडी में आते ही बिक रही पीआर धान, 1509 के भाव में तेजी से किसानों की बल्ले-बल्ले, जानिए कितना पहुंचा रेट

मंडी में आते ही बिक रही पीआर धान, 1509 के भाव में तेजी से किसानों की बल्ले-बल्ले,  जानिए कितना पहुंचा रेट
X
साफ, सुखी पीआर धान को बेचने में किसी को किसी तरह की परेशानी इस बार नहीं आ रही है। किसानों ने कहा कि पीआर धान को लेकर जो परेशानी बीते साल हुई थी उससे तो किसानों का मन इस बार पीआर धान की बिजाई का नहीं था।

उचाना ( जींद ) : इस बार साफ, सुखी पीआर धान मंडी में आते ही बिकने से किसान, आढ़ती खुश है। अब तक हैफेड ने 20 हजार क्विंटल से अधिक पीआर धान की खरीद कर ली है। बीते साल पीआर धान बेचने को लेकर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पीआर बेचने के लिए कई-कई दिन तक मंडी में किसानों को रूकना पड़ा था। इस बार किसान मंडी में अपनी पीआर बेचकर उसी दिन वापिस घर चला जाता है। साफ, सुखी पीआर धान को बेचने में किसी को किसी तरह की परेशानी इस बार नहीं आ रही है। किसानों ने कहा कि पीआर धान को लेकर जो परेशानी बीते साल हुई थी उससे तो किसानों का मन इस बार पीआर धान की बिजाई का नहीं था। इस बार बिजाई के बाद ऐसी मौज मंडी में हुई कि उनकी पीआर धान मंडी में आते ही बिक रही है। जो पीआर धान साफ, सुखी होती है उसे बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है

दो घंटे में बिक जाती है पीआर

गांव बुडायन के किसान राजेश कंदौला ने कहा कि पिछली साल यहां पीआर न बिकने पर बुढाना दूसरे एरिया में जाकर पीआर धान बेचनी पड़ी थी। इस बार मंडी में आते ही दो घंटे में पीआर धान बिक गई। शासन, प्रशासन द्वारा इस बार खरीद को लेकर बेहतर प्रक्रिया, पुख्ता प्रबंध किए हुए है। आढती रमेश ने कहा कि इस बार पीआर धान बेचने को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही है।

1509 के भाव में तेजी, 3600 पार पहुंचे भाव

इस बार 1509 धान के भाव किसानों को बीते साल से अधिक मिल रही है। हाथ से झराई की गई 1509 धान के भाव प्राइवेट बोली पर 3651 रुपये प्रति क्विंटल तक बुधवार को रहे। किसानों को भाव बढ़ने की उम्मीद आने वाले दिनों में भी है। प्राइवेट खरीद करने वाले हिमांशु छातर, संदीप चौधरी, ओमदत्त शर्मा ने बताया कि इस बार चावल की डिमांड के चलते भाव फसल के सीजन से ही 1509 धान के बीते साल से अधिक मिल रहे है। 3600 रुपये प्रति क्विंटल भाव हाथ से झराई की गई 1509 धान के रहे हैं। आने वाले दिनों में भाव बढ़ भी सकते है। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने बताया कि इस बार 11 अक्टूबर तक 42 हजार क्विंटल से अधिक 1509 धान मंडी आ चुकी है तो बीते साल से 38472 क्विंटल अधिक है। इस बार 1509 धान के भाव भी बीते साल से अधिक है तो मंडी में आवक भी अधिक है।

Tags

Next Story