फंदे पर लटकी मिली दो महीने की गर्भवती, चार महीने पहले हुई थी शादी

फंदे पर लटकी मिली दो महीने की गर्भवती, चार महीने पहले हुई थी शादी
X
मायका पक्ष ने दहेज प्रताड़ना तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। एचएल सिटी पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़। गांव शाहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायका पक्ष ने दहेज प्रताड़ना तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। एचएल सिटी पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मृतका की पहचान करीब 25 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। गत 6 नवंबर 2022 को पूजा की शादी शाहपुर के निवासी नसीब के साथ हुई थी। जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम मकान में पूजा का शव फंदे पर लटका देखा गया। जब तक संभाला जाता, उसकी सांस थम चुकी थी। सूचना पाकर सदर थाने के अधीन लगती एचएल सिटी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने मायके पक्ष को बुलाया।

मंगलवार को मायके पक्ष ने बहादुरगढ़ आकर बयान दिए तो पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव सौंप दिया। विवाहिता पूजा द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। बताते हैं कि वह दो माह के गर्भ से थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के महज चार महीने ही हुए थे। शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल पक्ष की यातनाओं से तंग आकर पूजा द्वारा यह कदम उठाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

Tags

Next Story