दो बच्चों को छोड़ पति के ममेरे भाई के साथ भागकर आई गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत, हिरासत में प्रेमी

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत
सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। महिला अपनी प्रेमी देवर के साथ एक साल पहले सहारनपुर से भागकर आई थी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। महिला छह माह की गर्भवती बताई जा रही है।
सोमवार सुबह चिराग वर्मा चांदनी नाम की महिला को लेकर अस्पताल में पहुंचा। महिला के मुंह से खुन निकल रहा था। युवक ने उसे खुद की पत्नी बताया। आरोपित ने चिकित्सक को बताया कि उसका ब्लड प्रैशर कम होने की वजह से वह गिर गई। चिकित्सक ने महिला के मृत घोषित कर दिया। संदेह होने पर अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद सेक्टर-27 सोनीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चिराग को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया। उसके बाद परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, छह माह की गर्भवती महिला
सिरता निवासी सागर ने बताया कि उन्होंने चांदनी की शादी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में की थी। चांदनी के दो बच्चे सात साल का लड़का और चार साल की लड़की हैं। चांदनी के पति बिट्टू के मामा का लड़का चिराग वर्मा भी उनके घर पर ही रहता था। चिराग पंजाब का रहने वाला था और ड्राइविंग करता था। चिराग वर्मा एक साल पहले चांदनी को लेकर भाग आया। उनको सूचना मिली थी कि चिराग और चांदनी सोनीपत में रह रहे हैं, लेकिन उनका पता नहीं लग पाया। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर बदल लिए थे। दीपक ने चिराग पर छुटकारा पाने के लिए चांदनी की हत्या करने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। शव को शवगृह में रखवाया गया हैं। आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया हैं। पोस्टमार्टम में मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS