मिशन 2024 फतेह की तैयारी : गोहाना रैली से हरियाणा में चुनावी शंखनाद करेंगे अमित शाह

मिशन 2024 में शत-प्रतिशत सफलता पाने की रणनीति को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से सूबे के सत्ताधारी सियासी दिग्गज अभी से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में प्रदेश की धरती पर भाजपा के चाणक्य और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। 29 जनवरी को गोहाना में होने वाले कार्यक्रम को लेकर हरियाणा भाजपा के नेता फील्ड में उतर गए हैं। लोकसभा 2014 में सूबे की दस की दस लोकसभा सीटों पर फतेह पाने की तैयारी के साथ में मैदान में उतरने को तैयार हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने की घोषणा के साथ ही हरियाणा भाजपा के सियासी दिग्गज, मंत्री, संगठन के अहम पदाधिकारी दिल्ली पहुंचकर नड्डा को को बधाई दे चुके हैं। अब साथ ही 2024 होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा मिशन रिपीट की तैयारी का संकल्प दोहरा चुका है। सूबे के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और उनकी टीम का दावा है कि भाजपा ने दोबारा से सभी 10 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए 29 जनवरी को गोहाना से अमित शाह रैली में लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो जाएगा। राज्य की दस लोकसभा सीटों पर कार्यक्रम करने और दिल्ली हाईकमान के नेताओं को समय समय पर बुलाने की रणनीति तैयार कर ली गई है। अर्थात राज्य में दस सीटों पर फतेह पाने के लिए अधिकांश एरिया में बड़े आयोजन होंगे। इन रैलियों से अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। इसी क्रम में दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन किया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश में करेंगे रैलियां
इसी माह 29 को होने वाली रैली में अमित शाह पूर्व सीएम और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में आम लोगों और पार्टी पदाधिकारियों को संदेश देंगे। इसी क्रम में भाजपा के अन्य सियासी दिग्गजों में जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नरेंद्र तोमर सहित कईं बड़े नेताओं की रैली कराने की तैयारी की जा रही है। इन रैलियों में जातिगत और कईं प्रकार का संतुलन कायम करने का होमवर्क अभी से किया जाने लगा है। गोहाना को छोड़कर बाकी जिलों और लोकसभा सीटों को लेकर कोई तारीख तय नहीं है, लेकिन आने वाले वक्त में इन रैलियों का स्थान और तारीख का एलान भी भाजपा के पदाधिकारी करेंगे।
लोकसभा चुवावों को लेकर चर्चा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी साफ कर चुके हैं कि भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा नहीं बल्कि लोकसभा चुनावों तक चर्चा हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों की भी रैलियां होंगी। जो सभी लोकसभा चुवावों को लेकर होंगी राज्य के अंदर दस की दस सीटें जीतने का हमारा लक्ष्य है। सरकार का फोकस पूरी तरह से गरीब अत्यंत गरीब परिवारों पर है, यह कारण है कि अंत्योदय पर फोकस किया है। परिवार पहचान पत्र से पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के लिए काम किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS