Chhath Puja 2022 : दिवाली के बाद छठ महापर्व की तैयारियां शुरू

रेवाड़ी। दीपावली के बाद पूर्वांचल समाज के छठ महापर्व की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्वांचल मूल के लोग रहते हैं, जो इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। शहर में सोलहराही तालाब, नई अनाजमंडी व कोनसीवास रोड पर छठपर्व धूमधाम से मनाया जाता है, जिसको लेकर पूर्वांचल छठ समिति के सदस्य कृत्रिम घाट तैयार करने में जुटे हुए है। छठ पूजा का महापर्व 28 अक्टूबर से नहाय खाय से प्रारंभ हो रहा है।
धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दिवाली के 6 दिन बाद आने वाला यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसका कारण यह है कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। यह लोग हर साल इस पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। इस बार भी पूर्वांचल के लोगों ने इस पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्वांचल की सभ्यता व संस्कृति को अपनी कला के माध्यम से उजागर करने वाले कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS