सुसाइड : पैरोल पर आए कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दुष्कर्म केस में सजा काट रहा था

चरखी दादरी। गांव कोहलावास में पैरोल पर आए कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। मृतक दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्ष की सजा काट रहा था, जो 15 अप्रैल को आया था पैरोल पर आया था। मृतक को 27 अप्रैल को जेल पहुंचना था लेकिन वह भिवानी से वापस लौट आया। वीरवार सुबह खेत में बने ट्यूबवेल के पाइप से उसका शव दे पर लटकता मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा दादरी सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
कोहलावास निवासी दीपक के खिलाफ 2015 में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। दुष्कर्म का आरोप साबित होने के बाद कोर्ट ने दीपक को 20 साल की सजा सुनाई थी। वह भिवानी जेल में सजा काट रहा था। 15 अप्रैल को वह पैरोल पर बाहर आया था तथा 27 अप्रैल को जेल वापस पहुंचना था। बुधवार को पैरोल समाप्त होने के बाद वह जेल जाने के लिए अपने चचेरे भाई के साथ भिवानी गया था। चचेरा भाई दीपक को जेल के समीप छोड़कर बाइक से वापस लौट आया। वीरवार सुबह किसान जब खेत में पहुंचे तो दीपक ट्यूबवैल के पाइप पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना के बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि दीपक को 20 साल की सजा हो चुकी थी। वह कल पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद जेल जाने के लिए कल से गया था, लेकिन वह जेल क्यों नहीं गया यह कुछ समझ नहीं आ रहा है। सुबह दीपक की आत्महत्या की जानकारी मिली है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम दादरी सामान्य स्थान में करवा दिया गया है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS