जालंधर से लौट रही थी बारात : बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत आठ बाराती घायल, बच्ची की मौत

हरिभूमि न्यूज : हांसी ( हिसार)
शनिवार सुबह हांसी बरवाला रोड पर कुलाना गांव के एक पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक 12 साल की लड़की की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक भिवानी जिले के गांव बडसी का एक परिवार जालंधर से शादी के बाद एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर घर वापस लौट रहा था। जिसमें दूल्हा व दुल्हन भी मौजूद थे। जब गाड़ी कुलाना व भाटला गांव के बीच पहुंची तो एक बजरी व सीमेंट मिलाने वाले मिक्सर वाहन का टायर फट गया। जिसके बाद उसकी बोलेरो से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक 12 वर्षीय बच्ची स्नेहा की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पतालत में भर्ती करवाया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया।
बताते हैं कि हिसार के एक निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही भाटला चैकी इंचार्ज रामनिवास मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। बड़सी गांव निवासी अनिल की जालंधर बारात गई थी। हादसे में अनिल के साथ साथ उसकी नवविवाहित पत्नी अमृता भी घायल हो गई। साथ ही छह अन्य यात्री भी गंभीर रूप घायल हो गए। मृतक बच्ची दूल्हे अनिल की भांजी है। जबकि घायलों में बोलेरो चालक धर्मबीर, मृतक बच्ची स्नेहा के पिता व दुल्हे के जीजा जगान गांव निवासी मांगेराम, दो बच्चे व महिला सुनीता व रिंकू घायल हो गए। बताते हैं कि शनिवार को ही गांव में रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS