कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुमार दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) के लिए यह गर्व की बात है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ रजनीश कुमार नेे अक्टूबर, 2020 में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका द्वारा प्रकाशित वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान पाया है। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों में से एक हैं। शोध कार्य के 27 क्षेत्रों में से केवल 1490 वैज्ञानिकों को भारत से चुना गया है। उन्होंने अपने शोध क्षेत्र में 92647 में से 897 रैंक और ऑल इंडिया में 23वां रैंक हासिल किया है।
गौरतलब है कि इनके एक छात्र ने भी शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में स्थान प्राप्त किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने उनके शानदार शोध योगदान के लिए उन्हें बधाई दी है। गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल वशिष्ठ ने भी उन्हें बधाई दी और बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का गणित विभाग एप्लाइड गणित के मैकेनिक्स के क्षेत्र में अनुसंधान का एक प्रसिद्ध केंद्र रहा है। डॉ. रजनीश कुमार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 525 शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं और उनके मार्गदर्शन 32 शोधार्थियों ने पीएचडी व 80 विद्यार्थियों ने एम.फिल डिग्री की है और अभी भी छात्र अनुसंधान कार्य में सक्रिय हैं। वह संयुक्त राज्य अमेरिका, रोमानिया, सऊदी अरब और मिस्र में विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग से अनुसंधान कार्य कर रहे है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ रजनीश कुमार व रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ. ए पाल को दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होने पर बधाई दी है। इन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका द्वारा प्रकाशित वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शीर्ष स्थान पाया है। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ए. पाल इस समय विभाग में ही सीएसआईआर प्रोफेसर एमेरिटस के पद पर हैं और अपने शोध कार्यों में निरंतर कार्यरत हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS