फर्जी कागजातों के सहारे बनवाई प्रॉपर्टी आईडी, जानें फिर क्या हुआ

फर्जी कागजातों के सहारे बनवाई प्रॉपर्टी आईडी, जानें फिर क्या हुआ
X
जींद शहर थाना पुलिस ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

हरिभूमि न्यूज. जींद

प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए फर्जीवाड़े का सहारा लेने का मामला सामने आया है। मामला पकड़ में आने के बाद शहर थाना पुलिस ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कार्यालय के एनडीसी पोर्टल पर मूर्ति देवी के नाम से प्रोपर्टी आईडी बनवाने के लिए आवेदन को मिला था। जिसके साथ वसीका सख्या 3531 संलग्र 13 सितंबर 2012 थी। जिसका खसरा संख्या 977 व 979 दर्शाए गए थे, जो कि वैध क्षेत्र से संबधित हैं। जिसके तहत नप ने मूर्ति देवी को वैध प्रॉपर्टीआईडी जारी कर दी गई। जिसके बाद मूर्ति देवी ने दोबारा फिर से 31 जुलाई 2022 को जायदाद श्रेणी बदलवाने के लिए आवेदन किया था। जिसमें वसीका सख्या 3531 दी गई। जिसमें खसरा सख्या 492 व 493 दर्शाया गया। जो अवैध क्षेत्र है।

मूर्ति देवी देवी ने प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए फर्जीवाड़े का सहारा लिया। जिससे साफ होता है कि आवेदनकर्ता ने वसीका के किला तथा खसरा सख्या के साथ छेड़छाड़ या एडिट कर वैध प्रॉपर्टी को बनवाया है। शहर थाना पुलिस नप के कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर गांव कुंगड जिला भिवानी निवासी मूर्ति देवी व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर थाना के जांच अधिकारी राजबीर ने बताया की नप कार्यालय से शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही।

Tags

Next Story