Sonipat : अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए फिर से तैयार किए गए प्रपोजल

Sonipat : अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए फिर से तैयार किए गए प्रपोजल
X
37 और कॉलोनियों को नियमित करने के लिए प्रपोजल भेजे गए हैं। इनमें से 24 कॉलोनियां नगर निगम सोनीपत क्षेत्र की हैं, जबकि 13 कॉलोनियां जिले के शहरी स्थानीय निकायों के क्षेत्र से बाहर की हैं।

Sonipat News : सोनीपत जिले में अवैध कॉलोनी में रह रहे लोगों के लिये अच्छी खबर है। जिले की 37 और कॉलोनियों को नियमित करने के लिए प्रपोजल भेजे गए हैं। इनमें से 24 कॉलोनियां नगर निगम सोनीपत क्षेत्र की हैं, जबकि 13 कॉलोनियां जिले के शहरी स्थानीय निकायों के क्षेत्र से बाहर की हैं। 37 कॉलोनियों का प्रपोजल तैयार कर उच्चधिकारियों के पास भेजा जा चुका है।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने पिछले माह जिले की 35 कॉलोनियों को वैध किया गया था। ये सभी कॉलोनियां शहरी स्थानीय निकायों के क्षेत्र से बाहर की थी। शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र की 62 कॉलोनियों के प्रपोजल तैयार थे, लेकिन तकनीकी कमियों की वजह से ये लटके ही रही। अब इन कॉलोनियों को नियमित करने की कार्रवाई की कागजी कार्रवाई पर निगम अधिकारी जोर लगा रहे हैं। 24 कॉलोनियों के प्रपोजल तैयार कर उच्चाधिकारियों के पास भेजे जा चुके हैं। पूरे जिले में कुल 209 कॉलोनियों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें वैध किया जाना है।

209 होनी थी वैध, 35 हो चुकी हैं

प्रदेश सरकार ने 17 अगस्त को अवैध कॉलोनियों को वैध किया था। प्रदेश भर में 450 में से सोनीपत जिले की भी 35 कॉलोनियां वैध हुई थी। उस समय सोनीपत जिले से कुल 97 कॉलोनियों को वैध करने के लिए प्रपोजल तैयार किया गया था। इसमें से 62 शहरी स्थानीय निकायों के थे, वहीं 35 कॉलोनियां स्थानीय निकायों से बाहर के क्षेत्रों की थी। 35 कॉलोनियां अपू्रव हो गई थी और इनके नियमित करने की घोषणा कर दी गई थी। वहीं शहरी स्थानीय निकायों की 62 कॉलोनियों के प्रपोजल लटके ही रहे थे। बता दें कि जिले से कुल 209 कॉलोनियों को नियमित करवाने के लिये चिन्हित किया गया था। इसमें से 130 कॉलोनियां शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों की है और 79 इसके बाहर के क्षेत्र की हैं, जोकि डीटीपी द्वारा तैयार किए जाने हैं।

इसीलिए लटके थे प्रपोजल

काफी समय पहले जब सरकार ने कॉलोनियों को नियमित करने के लिए प्रपोजल मांगे थे, उस समय शहरी स्थानीय निकायों ने प्राइवेट कंपनी के जरिये नक्शे और प्रपोजल तैयार करवाए थे। इसके कुछ समय बाद नियमों में बदलाव कर दिया गया था। जिसके कारण नक्शे और प्रपोजल दोबारा बनवाए गए थे। इस काम में जल्दबाजी हुई थी, जिसकी वजह से निकाय क्षेत्रों के प्रपोजल सही समय पर तैयार नहीं हो पाए। इसके अलावा अवैध कॉलोनी के 5 लोगों की कमेटी को निकाय पार्षद के जरिये रेजूलेशन पास कर प्रस्ताव भी निकाय प्रशासन के पास भेजने थे। ये प्रस्ताव समय नहीं पहुंच पाए थे। इन दो कारणों की वजह से ही 62 कॉलोनियों के प्रपोजल लटके हुए थे।

डीटीपी में एटीपी की ड्यूटी

अवैध कॉलोनियों को वैध करने के काम में नगर निगम सोनीपत ने एटीपी को विशेषतौर पर कार्यभार सौंपा है। जिसके तहत रोजाना निगम के एटीपी अन्य कर्मचारियों के साथ रोजाना डीटीपी कार्यालय में नक्शे और अन्य प्रपोजल को लेकर काम करवा रहे हैं। लगभग 1 माह से यह कार्य जारी है। पिछली बार डीटीपी द्वारा भेजे गए सभी प्रपोजल को सरकार ने पास किया था, इसी वजह से डीटीपी कार्यालय के विशेषज्ञों की मदद से अवैध कॉलोनियों के प्रपोजल तैयार किए जा रहे हैं।

निगम क्षेत्र की 24 कॉलोनियों के प्रपोजल उच्चाधिकारियों के पास भेजे गए हैं। उम्मीद है कि सभी प्रपोजल पास होंगे। प्रपोजल व नक्शे तैयार करने के लिए डीटीपी कार्यालय के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।- अजय निराला, एक्सईएन, नगर निगम, सोनीपत।

ये भी पढ़ें- Agniveer Recruitment : मेडिकल फिट उम्मीदवार 17 सितंबर तक जमा करवाए जाति व स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र

Tags

Next Story