देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, मुक्त कराई पांच युवतियां

देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, मुक्त कराई पांच युवतियां
X
पुलिस को सूचना मिली थी कि नाईवाली चौक स्थित एक होटल में लड़कियों से जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना के बाद देर पुलिस ने ओयो होटल में छापामारी की। पुलिस को होटल में 5 लड़कियां मिली।

हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी : सिटी पुलिस ने नाईवाली चौक पर एक होटल में युवतियों से जबरन देह व्यापार करवाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल मालिक समेत दो लोगों को काबू करते हुए पांच युवतियों को मुक्त करवाया है। उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नाईवाली चौक स्थित एक होटल में लड़कियों से जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना के बाद देर पुलिस ने ओयो होटल में छापामारी की। पुलिस को होटल में 5 लड़कियां मिली। दिल्ली की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ घूमने के लिए हिसार गई थी। हिसार में उन्हें मुकेश नाम का एक व्यक्ति मिला, जिसने कहा कि वह दोनों को दिल्ली छोड़ देगा। आरोपी मुकेश उन्हें दिल्ली की बजाए जेपी पैलेस होटल में ले गया, जहां होटल मालिक नवीन से मुलाकात करवाई। रात होने के कारण दोनों लड़कियां होटल में ही रुक गई।

दूसरे होटल में जबरन भेजा

पीड़ित लड़की ने बताया कि होटल संचालक नवीन ने उन्हें देह व्यापार के लिए दूसरे होटल में जाने के लिए कहा। इनकार करने पर नवीन ने जान से मारने की धमकी दी। नवीन ने बताया कि उसने दोनों लड़कियों के लिए मुकेश को रुपए भी दिए हैं। लड़की ने पूरे मामले की जानकारी दिल्ली में रहने वाली अपनी एक दोस्त को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

दोनों आरोपी किए काबू

पुलिस ने होटल से 5 लड़कियों को आजाद करवाया है। सिटी पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर होटल मालिक नवीन व उसके सहयोगी बिरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी युवतियों को वन स्टाप सेंटर में भेज दिया और जांच कर रही है।

Tags

Next Story